ग्वालियर। दिनांक 30.10.2026 – प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर(रापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को अपराध क्र. 590/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना महाराजपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में एक संदेही युवक को एसएएफ परेड ग्राउंड के पास मुरैना से पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अजय उर्फ आकाश उर्फ चप्पा पुत्र रामनरेश उर्फ बंटी गुर्जर उम्र 22 साल निवासी बमरौली थाना रिठौरा कलां जिला मुरैना का होना बताया। पकड़े गये संदेही युवक से उक्त प्रकरण में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दिनांक 07.02.2026 को थाना महाराजपुरा क्षेत्र ग्वालियर में डीडी नगर से एक बिना नम्बर की हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल को चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी गई मोटर साइकिल परशुराम चौराहा के पास ग्राम सैंथरी महाराजपुरा में छिपाकर रखी होना बताया।

जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया। दिनांक 29.10.2026 को पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर परशुराम चौराहा के पास बने खण्डहर के बगल से चोरी की स्पलेंडर मोटर सायकिल को विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में गिरफ्तार कर अन्य वाहन चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी विकास जाटव निवासी चक डंगियापुरा, बेहट ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में दिनांक 07.10.2026 को अपनी बिना नम्बर की स्प्लेण्डर मोटर साइकिल दीनदयाल नगर महाराजपुरा से चोरी होने की रिपोर्ट लेख कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप0क्र0-590/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद चोरी गये वाहन:- चोरी की स्प्लेण्डर मोटर साइकिल।

keyboard_arrow_up
Skip to content