ग्वालियर। 18.11.2026 प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी राजेन्द्र(परिवर्तित नाम) निवासी गुढा, जिला ग्वालियर ने थाना माधौगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 07.10.2026 को वह और उसकी पत्नी काम करने के लिए बाहर गये थे और उनकी दो लड़की व एक लड़का घर पर थे। दोपहर में वापस घर आकर देखा तो मेरी बड़ी लड़की जानवी(परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल घर पर नहीं थी। मैने से अपने बच्चों से पूछा तो उन्होने बताया कि दीदी कहीं चली गई है। मैने अपनी लड़की की तलाश आसपास व रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नही चला। कोई अज्ञात उसे व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधौगंज में अप0क्र0 263/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालिका के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उनि0 दिव्या तिवारी के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना माधौगंज पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालिका जिला मैहसाडा गुजरात में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा जिला मैहसाडा गुजरात पहुॅचकर बालिका की तलाश की तो दिनांक 17.11.2026 को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को जी.आई.डी.सी. इन्डस्ट्री क्षेत्र बुडासन रोड थाना कडी जिला मैहसाडा गुजरात में संदेही जितेन्द्र उर्फ उर्फ जीतू वाल्मीक के कब्जे से दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका व संदेही जितेन्द्र उर्फ उर्फ जीतू वाल्मीक को ग्वालियर लाया गया। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा बालिका से पूछताछ की जा रही है। बालिका के कथन उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content