ग्वालियर। दिनांक 16.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अप0क्र0 463/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई बुलट मोटर साइकिल की तलाश हेतु जनभागीदारी से थाना मुरार क्षेत्र में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया जिसमें एक लड़का उक्त प्रकरण में चोरी गई बुलट मोटर साइकिल को ले जाते हुए दिखा। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त लड़के की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 15.09.2026 को थाना मुरार पुलिस टीम को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एक संदिग्ध लड़का बिना नम्बर की बुलट मोटरसाइकिल से घूमता हुआ मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ की गई तो वह नाबालिग होना पाया गया। उक्त संदिग्ध नाबालिग के पास से मिली बुलट मोटर सायकिल के संबंध में वैध कागजात मांगे गये तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, शंका होने पर पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो उसने उक्त मोटरसाईकिल दिनांक 06.09.26 को नारकोटिक्स के सामने से चोरी करना बताया। जिस पर से पुलिस द्वारा बुलट मोटरसायकिल को विधिवत जप्त किया जाकर थाना मुरार के अपराध सदर में विधिविरूद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।
ज्ञात हो कि फरियादी भारत सिहं तोमर निवासी शताब्दीपुरम फेस 1 ग्वालियर ने थाना मुरार में दिनांक 06.09.2026 को अपनी बुलट मोटरसाईकिल क्र0 एमपी07-एमजेड-0590 मुरार क्षेत्र में नारकोटिक्स के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट लेख कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अज्ञात के खिलाफ अप0क्र0 463/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
बरामद वाहन:- चोरी की एक बुलट मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।





