लियर। 24.05.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया पूजा(परिवर्तित नाम) निवासी नाका चंदबदनी झांसीरोड जिला ग्वालियर ने थाना पर एक शिकायती ओवदन पत्र दिया जिसमें लेख किया कि नाका चंदबदनी में किराये से रहती है तथा वह दूसरों के घरों में खाना बनाने के लिये जाती है। विजय सोनी जो कि मेरे नीचे किराये से रहता है उसी मकान में मैं किराये से ऊपर रहती हूँ इसलिए मेरा उसके घर पर आना जाना रहता था। दिनांक 23.05.2026 के देर रात्रि विजय सोनी ने अपने घर पर आवाज देकर मुझे बुलाया, फिर मैं उसके घर पर गई तो विजय सोनी ने जबरदस्ती मेरी बिना मर्जी के मेरे साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। मैने मना किया तो उसने जोर से थप्पड़ मारा जिससे मेरी बायीं आँख में मूंदी चोट आयी है और विजय सोनी बोला कि अगर रिपोर्ट की तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। फिर मैं अपने घर पहुंची यह बात अपने पति व बहिन को बताई थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना झांसीरोड में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 149/26 धारा 64(1), 351(3), 115(2) बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना मंे लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) को थाना झांसीरोड पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरी0 शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना झांसीरोड पुलिस को दिनांक 24.05.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी विजय सोनी, नाका चन्द्रबदनी बस स्टेण्ड पर कहीं भागने की फिराक में बस के इंतजार में खड़ा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया और वहां पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुए हुलिया के व्यक्ति कि तलाश की गई तो एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताये हुये हुलिया का पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा जिसको घेरकर पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विजय सोनी पुत्र राजकुमार सोनी उम्र 36 साल निवासी गड्डा वाला मोहल्ला नाकाचन्द्रवदनी ग्वालियर का होना बताया। आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ की तो घटना कारित करना स्वीकार किया, पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- विजय सोनी पुत्र राजकुमार सोनी उम्र 36 साल निवासी गड्डा वाला मोहल्ला नाकाचन्द्रवदनी ग्वालियर





