🔴 आरोपियों के कब्जे से ठगी के सोने जैसे पीली धातु के टॉप्स, चेन, पेंडल एवं मोती बरामद किए गए।

ग्वालियर। दिनांक 12.11.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादिया लक्ष्मी देवी शाक्य निवासी मुरार जिला ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 11.11.2026 को सुबह के समय बारादरी चौराहे के पास 05 लोग मेरे पास आये और मुझे देवी देवताओं का झांसा देकर एवं देवताओं के क्रोधित होने का डर दिखाकर बेईमानी की नियत से छल करके एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स चेन सहित एवं एक सोने के मंगलसूत्र जैसी सोने की पुतली लाल मोती सहित उतरवाकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अपराध क्रमांक 610/26 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी मुरार को पुलिस की टीम बनाकर उक्त घटना में वांछित सभी आरोपियों की पतारसी कर शीध्र पकडवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को आज दिनांक 12.11.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पांच नई उम्र के लड़के शक्ल सूरत एवं बोली से बाहर के लगते हैं जो लाल टिपारा गौशाला के आगे पैदल पैदल जा रहे हैं एवं कुछ सोने का सामान को आपस मे बंटवारे की बात कर रहे है। उक्त सूचना पर थाना मुरार पुलिस की टीम तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और संदिग्धों की तलाश की तो ईसाई कब्रिस्तान में झाडियों के अंदर कुछ लोग आपस में काना फूंसी करते हुए सुनाई दिए संदेह होने पर पुलिस द्वारा दबे पांव जाकर उनके नजदीक पहुंचे कान लगाकर सुना तो कुछ लोग सोने की वस्तुएं बंटवारे की बात करते हुए सुनाई दिए।
पुलिस द्वारा घेराबदंी कर पांच संदिग्धों को मौके पर धरदबोचा और पांच लोगों ने पूछने पर अपने नाम (1) मोहिन खान (2) आलम शाह (3) सौरब इकबाल (4) निराज खान (5) राशिद शाह बताए और उनसे गहनता से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि दिनांक 11.11.2026 को सुबह के समय बारादरी चौराहे के पास एक बूढी महिला को देवी देवताओं का झांसा देकर उससे एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स चेन सहित एवं एक सोने के मंगलसूत्र जैसी सोने की पुतली लाल मोती सहित उतरवाकर ले लिए थे और वह सोने का सामान हम पांचों लोगों ने आपस में बाँट लिया है।

पुलिस द्वारा पांचों आरोपियां की तलाशी ली गई तो (1) मोहिन खान से कान का एक टॉक्स सोने जैसी पीली धातु का मय स्क्रू, (2) आलम शाह से कान का एक टॉक्स सोने जैसी पीली धातु का मय स्क्रू, (3) सौरब इकबाल से टॉक्स में लगाई जाने वाली पतली दो चैने पीली धातु की (4) निराज खान से एक सोने जैसी धातु का पैंडल एवं माला के लाल मोती (5) राशिद शाह से सोने जैसी पीली धातु के आठ मोती (मनका) जप्त किये गये।
थाना मुरार पुलिस द्वारा उक्त पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य ठगी की बारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण:-
(1) मोहिन खान पुत्र स्व. फिरोज अली उम्र 25 साल निवासी झुग्गी नं. 40 कलंदर कॉलोनी भलस्वा डेरी थाना भलस्वा दिल्ली
(2) आलम शाह पुत्र आजुब शाह उम्र 34 साल निवासी ग्राम पिपलेडा थाना मसूरी जिला हापुड उप्र. (3) सौरब पुत्र मोहम्मद इकबाल उम्र 25 निवासी झुग्गी न. 53 कलंदर कालोनी भलस्वा डेरी थाना भलस्वा दिल्ली
(4) निराज खान पुत्र स्व. कौशर अली उम्र 23 साल जाति मुसलमान निवासी झुग्गी न. 54 कलंदर कालोनी भलस्वा डेरी थाना भलस्वा दिल्ली
(5) राशिद पुत्र स्व. जलवे शाह उम्र 34 साल निवासी झुग्गी न. 141 कलंदर कालोनी भलस्वा डेरी थाना भलस्वा दिल्ली

जप्त माल:- कान के दो टॉक्स सोने जैसी पीली धातु का मय स्क्रू, टॉक्स में लगाई जाने वाली पतली दो चैने पीली धातु की, एक सोने जैसी धातु का पैंडल एवं माला के लाल मोती, सोने जैसी पीली धातु के आठ मोती (मनका) जप्त किये गये।

keyboard_arrow_up
Skip to content