🔴 आरोपी ने मोबाइल पर भगवान श्रीराम के वीडियो देखने की बात पर हुए विवाद में पत्नी पर तलवार से किया था जानलेवा हमला।
🔴 आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 इंच लंबी धारदार तलवार पुलिस ने की जप्त।
ग्वालियर। दिनांक 17.11.2026 – जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी (भापुसे) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना प्रभारी हजीरा को अपराध क्रमांक 331/26, धारा 109(1) बीएनएस में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- जेएएच ट्रॉमा सेंटर ग्वालियर में घायल अवस्था में भर्ती रेवती उर्फ रीतू तोमर, उम्र 36 वर्ष, निवासी कांचमील, हजीरा ग्वालियर ने बताया कि दिनांक 26.10.2026 को वह अपने घर के कमरे में बच्चों के साथ मोबाइल पर भगवान श्रीराम के वीडियो देख रही थी। इसी बात को लेकर उसके पति करनवीर उर्फ करू तोमर ने श्रीराम के वीडियो देखने से मना करते हुए महाकाल के वीडियो देखने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति ने तलाक देने की बात कहते हुए मंदिर में रखी तलवार उठा ली और जान से मारने की धमकी देकर तलवार से उसके सिर पर वार किया। बचाव में हाथ आगे करने पर उसकी कलाई में चोट आई। इसके बाद जब वह घर से बाहर भागी तो आरोपी ने पीछे से उसकी गर्दन एवं घुटने पर भी तलवार से वार कर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए वह पड़ोस के एक घर में घुसकर कमरे में बंद हो गई, जहां बेहोश हो गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना हजीरा पुलिस द्वारा आरोपी करनवीर उर्फ करू तोमर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में फरार आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया था। दौराने विवेचना थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी करनवीर सिंह उर्फ करू तोमर पुत्र मंगल सिहं तोमर उम्र 38 साल निवासी बडागेट कांचमील शीतला माता मंदिर के पीछे, हजीरा जिला ग्वालियर को आज दिनांक 17.11.2026 को धरदबोचा।
पकड़े गये आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला करना स्वीकार किया, थाना हजीरा पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक धारदार तलवार 32 इंच लंबी को जप्त कर आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- करनवीर सिंह उर्फ करू तोमर पुत्र मंगल सिहं तोमर उम्र 38 साल निवासी बड़ा गेट कांचमील शीतला माता मंदिर के पीछे, हजीरा जिला ग्वालियर
घटना में प्रयुक्त हथियार- 01 धारदार तलवार 32 इंच लंबी जप्त की गई।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हजीरा निरी0 जितेन्द्र सिंह तोमर, उनि हरेंद्र सिंह भदौरिया, सउनि यशवंत सिंह कुशवाह, आर. भारत जादौन, आर. दीपक भदौरिया, आर. दिनेश राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।





