ग्वालियर दिनांक 21.05.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को फरार स्थाई वारंटियों के संबंध में सूचना एकत्रित कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि० संजय शर्मा के द्वारा पुलिस टीम को फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दिनांक 20.05.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फरार वारंटी हेमंत जाटव, नीले कलर का बैग टांगे कहीं वाहर जाने की फिराक में परशुराम चौराहा ग्वालियर रोड़ पर खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम को परशुराम चौराहा पर भेजा गया जहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हेमंत जाटव (सीरोठिया) पुत्र राजेन्द्र जाटव उम्र 28 साल निवासी अम्बेडकर कालोनी गली नंवर 7 डवरा का होना बताया।
उक्त पकड़े गये वारंटी के खिलाफ माननीय न्यायालय यश कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के प्र.क्र. 443/19, 446/19, 447/19, माननीय न्यायालय आयुपी अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डबरा के प्र.क्र. 444/19, माननीय न्यायालय सुश्री राजेश्वर जर्मन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डबरा के प्र.क्र. 441/19, माननीय न्यायालय सृष्टि वी. शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के प्र.क्र. 445/19, माननीय न्यायालय संजीव कुमार पालीवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डबरा के प्र.क्र. 98/13, माननीय न्यायालय सुशील कुमार प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश डबरा के प्र.क्र. 27/20, माननीय न्यायालय सोनल सिंह जादौन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डबरा के प्र.क्र. 351/20 में जारी कुल 09 स्थाई वारंटों में मौके पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
वांरटी के संबंध में जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उसके खिलाफ ग्वालियर शहर के थाना महाराजपुरा में 04, थाना थाटीपुर में 02 एवं थाना ग्वालियर में 01 स्थाई वांरट लंबित है। जिसके संबंध में संबंधित थानों को सूचित किया गया है।
गिरफ्तार वारंटी- हेमंत जाटव (सीरोठिया) पुत्र राजेन्द जाटव उम्र 28 साल निवासी अम्बेडकर कालोनी गली नंबर 7 डवरा जिला ग्वालियर





