ग्वालियर। 11.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी सतीश सिंह (परिवर्तित नाम) निवासी ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई कि मेरी लड़की सीमा(परिवर्तित नाम) उम्र 20 साल का दिनांक 07.09.2026 की रात में उसके ससुराल वालों से झगड़ा हो गया था, इस बजह से वह दिनांक 08.09.26 को कहीं चली गई। इसके बाद मैने अपनी लड़की की आसपास व सभी रिश्तेदारों में तलाश की और कोई पता नही चला है। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 527/26 धारा 140(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया।
उक्त गुमशुदा युवती के गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल द्वारा युवती की दस्तयाबी हेतु थाना बल की टीम को लगाया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 10.09.2026 को उक्त युवती को दस्तयाब किया गया। युवती ने अपने कथनों में बताया कि मेरा पति व ससुराल वालों ने मेरी मारपीट कर दी थी इस कारण वह अपने पति व ससुराल वालों से नाराज होकर वह ट्रेन में बैठकर दिल्ली चली गई थी। जहां वह घूमती फिरती रही फिर मेरा गुस्सा शांत होने पर आज दिनांक 10.09.2026 को दिल्ली से ग्वालियर के लिये ट्रेन में बैठ गई और वापस ग्वालियर आ गई। मेरे साथ किसी भी प्रकार का अपराध या घटना घटित नहीं हुई है और कहा कि वह अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ अभी कोई कार्यवाही नहीं कराना चाहती है।





