🔴 घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउण्ड व बेसबॉल का डंडा किया जप्त।
ग्वालियर दिनांक 27.11.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- फरियादी अनिल रावत निवासी कंचनपुर ने थाना डबरा शहर में रिपोर्ट लेख कराई कि कुछ दिन पूर्व सुशांत ढाबा पर उसका नीरज रावत, गुलशन रावत व शिवा परिहार से मुंह बाद हो गया था इसी बात पर से दिनांक 21.11.2026 को दिन में वह अपनी स्विफ्ट कार से डबरा बाजार कटारिया चौराहा से अपने घर कंचनपुर जा रहा था जैसे ही कटारिया चौराहा पर पहुँचा तो सतेन्द्र रावत, नीरज रावत व गुलशन रावत मुझे माँ-बहन की गंदी गंदी गालियां देकर गाडी रोकने लगे तभी पीछे से शिवा परिहार, उपेन्द्र रावत भी आ गये और मुझे माँ-बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे तभी सतेन्द्र रावत ने कट्टे से फायर किया जो गोली कार के शीशे में सामने की ओर लगी मैं झुक गया यदि नही झुकता तो गोली मुझ में लग जाती तभी गुलशन रावत ने हाथ में लिये बेसबॉल के डण्डे से कार के शीशे में मारा तो डर के कारण में कार को भगा ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 700/26 धारा 110,126(2),296(बी),351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को उक्त मामले में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों की पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में आरोपी शुगर मिल तरफ देखे गये हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो शुगर मिल के पास 04 संदिग्ध युवक खड़े दिखे जो पुलिस के देख कर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सतेन्द्र रावत पिता मोहन सिंह रावत आयु 26 साला निवासीग्राम लोहड़ी थाना बेलगड़ा जिला शिवपुरी का होना बताया एवं अन्य तीनों युवक नाबालिग होना पाये गये।
पकड़े गये संदिग्धों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी एवं विधिविरूद्ध बालकों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउण्ड व बेसबॉल का डंडा शुगर मिल के पास ईंटों के नीचे से विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा थाना डबरा सिटी के अप0क्र0- 700/26 धारा110,126(2),296(बी),351(3),3(5) बीएनएस इजाफा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर तीनों विधिविरूद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। थाना डबरा सिटी पुलिस उक्त प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
जप्त मशरूका:-घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउण्ड व बेसबॉल का डंडा।





