ग्वालियर। 05.03.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी रामअख्यतार गुर्जर निवासी ग्राम सरसपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई रामसेवक उर्फ बल्ली गुर्जर शाम को गांव में न्यौता खाकर घर वापस आकर बैठक में सो गया था। उसी दौरान दिनांक 03.03.2026 को रात्रि लगभग 11ः30 बजे पुरानी रंजिश के चलते आफीसर उर्फ मुन्ना गुर्जर, विनोद गुर्जर एवं सतीश गुर्जर उसके घर पहुंचे। आरोपियों में आफीसर उर्फ मुन्ना गुर्जर के हाथ में बंदूक तथा अन्य दो आरोपियों के हाथ में लाठी व लुहांगी थी। आरोपियों ने रामसेवक उर्फ बल्ली गुर्जर को जान से मारने की नियत से मारपीट की, जिससे उसके दोनों पैर व दाहिना हाथ टूट गया तथा सिर में भी गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी फरियादी को धमकी देते हुए मौके से भाग गए, जिनमें से आफीसर उर्फ मुन्ना गुर्जर ने भागते समय बंदूक से फायर भी किया। घटना के बाद घायल को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अप0क्र0 29/26 धारा 115(2),296,351(3),333,109,125,117(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इलाज के दौरान घायल की मृत्यू होने से उक्त प्रकरण में इजाफा धारा 103 बीएनएस की जाकर आरोपियों की तलाश की गई।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना बिजौली पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 05.03.2026 को थाना बिजौली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के आरोपी अपने घर पर हैं, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी बिजौली के नेतृत्व में पुलिस की टीम उक्त प्रकरण के आरोपियों की तलाश हेतु ग्राम सरसपुरा पहुँचा। जहां आरोपी विनोद गुर्जर, जनक सिंह उर्फ ऑफीसर उर्फ मुन्ना गुर्जर की तलाश उनके घर पर की जो पुलिस को देखकर भागे जिन्हे घेरकर पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो उन्होने घटना करना स्वीकार किया। थाना बिजौली पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की गई तो जनक सिंह उर्फ ऑफीसर उर्फ मुन्ना की निशादेही पर सुरेन्द्र सिंह के घर के सामने डले पाईप के अंदर से लाइसेंसी बंदूक निकालकर जप्त की गई व विनोद ने भागते में रास्ते में नाले किनारे खेत से जो डंडा फेंका था उसे विधिवत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. विनोद गुर्जर पुत्र जनक सिंह उर्फ ऑफीसर गुर्जर उर्फ मुन्ना उम्र 30 साल निवासी ग्राम सरसपुरा थाना बिजौली जिला ग्वालियर
2. जनक सिहं उर्फ ऑफीसर उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. रनवीर सिंह गुर्जर उम्र 60 साल निवासी सदर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content