🔴 पुलिस द्वारा आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल की जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 05.04.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी आयुष खटीक निवासी गोसपुरा नं. 01 ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.03.2026 की शाम को वह अपने घर के बाहर बैठा था तभी वहां राहुल राजपूत, भानू तोमर, प्रशांत तोमर, चुन्नु रजक व दो तीन अन्य लोग मोटर सायकलों व एक्टिवा से आये और पुरानी रंजिश पर से आते ही सभी लोग मुझे मां बहिन व जातिगत गालियां देते हुए बोले आज तुझे जान से निपटा देते हैं और चुन्नु रजक व राहुल राजपुत ने चिल्लाकर कहा इसके सीने में गोली मार दो तभी भानू तोमर और प्रशांत तोमर ने देशी कट्टे से मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई मैंने नीचे गिरकर अपनी जान बचाई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 127/26 धारा 296,351(3),109,3(5) बीएनएस धारा 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। उक्त प्रकरण में एक आरोपी राहुल राजपूत निवासी गदाईपुरा थाना हजीरा को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी प्रशांत तोमर वर्तमान में करैरा में मौजूद है, इस पर पुलिस की एक टीम को करैरा जिला शिवपुरी भेजा गया। जहां पर करैरा पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश की गई लेकिन उसे पुलिस की भनक लगने पर वह मोटर साइकिल लेकर सीहोर जिला शिवपुरी एवं भितरवार की तरफ भाग, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सीहोर जिला शिवपुरी एवं भितरवार पुलिस को आरोपी की घेराबंदी करने के लिए बताया गया और थाना ग्वालियर पुलिस की टीम द्वारा उसका लगातार पीछा किया गया। उक्त आरोपी ग्वालियर शहर में मोटर साइकिल सहित इंटक मैदान के पास पहुंचा तभी पीछा कर रही पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.04.2026 को घेराबंदी कर उसे धरदबोचा।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रशांत तोमर पुत्र होतम उर्फ तारे सिंह तोमर, निवासी न्यू इंद्रा नगर चार शहर का नाका ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा बरामद किया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की नियत से गोली मारना स्वीकार किया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के कब्जे से एक एक 315 बोर का कट्टा एवं एक पल्सर मोटर साइकिल को जप्त कर उसे उक्त प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट इजाफा कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपी का घटना का रिक्रिएशन भी कराया गया और उसके फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी थाना हजीरा क्षेत्र का आदतन अपराधी है। जिसके खिलाफ थाना हजीरा में 12 एवं थाना पुरानी छावनी में 01 आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी:- प्रशांत तोमर पुत्र होतम उर्फ तारे सिंह तोमर, निवासी न्यू इंद्रा नगर चार शहर का नाका ग्वालियर

जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा एवं एक पल्सर मोटर साइकिल।

keyboard_arrow_up
Skip to content