ग्वालियर। 14.03.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी सूरज सैनी (जाटव) निवासी बजरिया थाटीपुर ग्वालियर ने थाना ठाठीपुर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 06.03.2026 की रात को वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी पुरानी रंजिश को लेकर मौहल्ले में रहने वाले सोबरन आर्य, शिवम खटीक, सोहेल खान, सक्षम खटीक, अभिषेक आर्य, राहुल खटीक आकर मुझे एवं मौहल्ले वालां को माँ बहिन की गालियां देने लगे सोवरन हाथ में 12 बोर की बंदूक लिये था एवं उसके साथ अन्य लोग भी अवैध हथियार लिये हुये थे, मैने एवं पड़ोसी ने इन लोगो से गालियाँ देने से मना किया तो इसी बात पर सोबरन आर्य ने कहा कि तू ज्यादा नेता बन रहा है आज तुझे मारकर काम ही खत्म कर देता हूँ और सोबरन आर्य ने हाथ में ली हुई बंदूक से जान से मारने की नियत से मुझ पर गोली चलाई जो मेरे वाये कंधे में लगी, मैं चिल्लाया तो मौहल्ले के आसपास के लोग मुझे बचाने आये तो सोवरन एवं उसके साथ के सभी लोग वहाँ से भाग गये।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा उक्त प्रकरणों के आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी ग्वालियर के निर्देशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी थाटीपुर को उक्त प्रकरण के सभी आरोपियां की पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में वांछित 06 आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों में से आरोपी सोबरन सिंह आर्य के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की लायसेंसी बंदूक एवं आरोपी सोहेल खान के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस को विधिवत जप्त किया जाकर सभी आरोपीगणों को थाना ठाठीपुर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोबरन सिंह बीएसएफ का जवान है, जिसने अपनी 12 बोर की लायसेंसी बंदूक से फरियादी पर जानलेवा हमला किया था।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. सोबरन सिंह आर्य पुत्र राजाराम आर्य उम्र 60 साल निवासी बजरिया ठाठीपुर ग्वालियर।
2. सोहेल खान पुत्र आनंद खान उम्र 22 साल निवासी सदर।
3. अभिषेक आर्य पुत्र सोबरन सिंह आर्य उम्र 21 साल निवासी सदर।
4. राहुल खटीक पुत्र सोबरन सिंह आर्य उम्र 30 साल निवासी सदर।
5. शुभम खटीक पुत्र विजय सिंह खटीक उम्र 23 साल निवासी सदर।
6. सक्षम खटीक पुत्र विजय सिंह डंडोतिया उम्र 20 साल निवासी सदर।

जप्त वाहन :- एक 12 बोर रायफल मय लायसेंस, एक 315 बोर अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस किया जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content