ग्वालियर। दिनांक 29.03.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी आशीष चौहान निवासी चंदनपुरा बिरला नगर हजीरा जिला ग्वालियर ने थाना हजीरा में रिपोर्ट लेख कराई कि आज दिनांक 29.03.2026 के सुबह करीब 07.30 बजे वह अपनी चाय की दुकान खोल रहा था और श्यामू पंडित, मंगल सिंह तोमर की किराना दुकान के सामने खड़ा था जो पुरानी रंजिश को लेकर मुझे गंदी-गंदी गालियॉं देने लगा, मैने गाली देने से मना किया तो श्यामू पंडित अपने भाई विजय पंडित, मामा पप्पू शर्मा को बुला लिया और तीनों ने मिलकर मेरी मारपीट की तथा मौके पर बचाने आई मेरी माँ की भी धक्का मुक्की कर दी। तब श्यामू पंडित वोला कि विजय तू बंदूक ला गोली मार तब विजय अपने घर से अदिया लेकर आया तब श्यामू पंडित और पप्पू शर्मा बोले कि विजय गोली मार तब विजय पंडित ने मुझे निशाना बना कर जान से मारने की नियत से गोली चला दी, मैं जमीन पर गिर गया अगर जमीन पर नही गिरता तो गोली मुझे लगती और मेरी जान चली जाती। उसके बाद श्यामू पंडित, मंगल पडित, पप्पू शर्मा यह कह कर भाग गये आज तो बच गया आइन्दा मिला तो गोली सीधी लगेगी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हजीरा में चोरों आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0-93/25 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना हजीरा पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवही करते हुए आरोपियों की तलाश गई इसी दौरान आज दिनांक 29.03.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त अपराध के आरोपी श्यामू शर्मा व पप्पू शर्मा को जेसी मिल गेट के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो वहां पर दो व्यक्ति बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम श्यामू उर्फ विनय शर्मा पुत्र चरन शर्मा उम्र 32साल निवासी चंदनपुरा ग्वालियर तथा दूसरे ने अपना नाम प्रमोद उर्फ पप्पू शर्मा पुत्र स्व.रामसहाय शर्मा उम्र 52साल निवासी चंदनपुरा ग्वालियर का होना बताया। आरोपियों से उक्त अपराध के संबंध मे पूछताछ की तो घटना करना स्वीकार किया। थाना हजीरा पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को उक्त अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर फरार आरोपी तथा घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content