🔴 आरोपी अमन बघेल की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल व एक जिंदा राउंड को जप्त किया गया

ग्वालियर। दिनांक 31.07.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी आशीष निवासी ग्राम हीरी थाना बिजौली जिला ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.07.2026 की रात को वह सिंघपुर रोड कलारी के पास सब्जी लेने आया था वहीं पर मुझे अमन बघेल अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिला और मुझसे पुराने विवाद को लेकर अमन व उसके साथी माँ बहन की गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगे। जब मैंने गालियाँ देने से मना किया तो अमन बघेल ने मुझ पर कट्टे से फायर किया तो मैं बच गया। तभी उक्त चारों लोग जाते जाते कह रहे थे कि आईंदा मिला तो तुझे जान से खत्म कर देंगे एवं जाते-जाते दो तीन फायर और किये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0- 372/26 धारा 296(बी),110,351(3),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना मुरार पुलिस की टीम से उक्त घटना में वांछित सभी आरोपियों को शीध्र पकडवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु भेजा गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को आज दिनांक 31.07.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के वांछित आरोपीगण सिंहपुर रोड़ पर देखे गये है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिआ के तीन लड़के खड़े मिले जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अमन बघेल निवासी ग्राम झीरी थाना बिजौली एवं तरुण उर्फ शेरा यादव निवासी बड़ागांव बताया तथा तीसरा लड़का नाबालिग होना पाया गया। पकड़े गये तीनों लड़कों से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से मुरार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।

थाना मुरार पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी अमन बघेल की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल व एक जिंदा राउंड को खुरेरी बड़ागांव से विधिवत जप्त किया गया और उक्त प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना मुरार क्षेत्र में जन भागीदारी से लगे कैमरों की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की गई।

जप्त हथियार:- घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल व एक जिंदा राउंड।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content