🔴 घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा राउंड तथा एक चला हुआ राउंड जप्त किया।
ग्वालियर। दिनांक 23.06.2026 –
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी विनीत सिंह जादौन निवासी न्यू कॉलोनी नम्बर 2 ने थाना हजीरा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 21.06.2026 को सोनू पाल मेरे घर के बाहर आया और मुझसे बोला कि असली जादौन है तो बाहर निकल और मुझे माँ बहिन की गालियां देने लगा और कट्टा निकाल कर आसमान की तरफ दो फायर किये। फिर मेरे भाई ने उससे कहा गाली क्यांे दे रहा है तो सोनू पाल ने फिर से कट्टा से आसमान की तरफ हवाई फायर किया और बोला अगर थाने रिपोर्ट करने गये तो तुम लोगों को जान से खत्म कर दूंगा। तो डर के कारण हम लोग घर के अन्दर चले गये। करीबन 12 साल पहले मेरी बहिन जूही ने सोनू पाल से लव मैरिज की थी उसके बाद से हमने बहिन जूही से रिश्ता खत्म कर दिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हजीरा में आरोपी के खिलाफ अप0क्र0-182/26 धारा 125(ए),296(ए),351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 श्री शिवेश सिंह बघेल को थाना हजीरा पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 22.06.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी जेसी मिल बावड़ी के पास खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो जेसी मिल बावड़ी के पास शंकर मंदिर पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पाल उर्फ देवेन्द्र पाल पुत्र विनोद पाल उर्फ बाबा पाल उम्र 39 साल निवासी न्यू कॉलोनी नम्बर 2 बिरला नगर हजीरा ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण में पूछताछ करने पर उसने हवाई फायर करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा राउंड तथा एक चला हुआ राउंड विधिवत जप्त किया गया। थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
*जप्त हथियारः-* घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा राउंड तथा एक चला हुआ राउंड जप्त किया।





