🔴 आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा 315 बोर, एक 315 बोर का जिन्दा राउंड, दो मोटर सायकिल की जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 30.03.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी अरविन्द बघेल निवासी पिछोर रोड डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 27.03.2026 को उसके बडे भाई ने फोन पर बताया कि पडौस में रहने वाला दीपू बघेल व उसका साला अमित और उनके दो साथी पुरानी रंजिश पर से मम्मी पापा व उसके साथ मारपीट कर रहें हैं, तब मैं अपने ममेरे भाई राहुल, रवि और दोस्त अरवाज के साथ मोटर साईकिलों से अपने घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में अमित एवं उसके दो तीन साथी मोटर साईकिलों से आते हुए मिल गये जिन्होने हमें रोककर हमारे साथ मारपीट की और उन लोगों में से किसी एक व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से कट्टे से मेरे दोस्त अरवाज पर गोली चलाई जो अरवाज को कान के पीछे गर्दन के ऊपर लगी। हम लोग डर के मारे वहाँ से भाग कर घर पहुँचे तो पता चला कि दीपू, अमित और उसके 2 साथियों ने मेरे भाई, माँ और पापा के साथ भी मारपीट की और कट्टे से घर पर फायर भी किये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना डबरा सिटी में अप.क्र. 168/26 धारा 109(1),125,126(2),115(2),269(बी),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.03.2026 को मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में वांछित 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उक्त पॉचों आरोपीगणों ने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया। पकड़े आरोपी दीपक उर्फ दीपू बघेल की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 315 का देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड आरोपी अमित के घर से एस्ट्रीम मोटर सायकिल एवं मौके पर आरोपीगण विजेन्द्र रावत, सचिन तिवारी, महाराजा रावत के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटर सायकिल को विधिवत जप्त किया जाकर पॉचों आरोपीगणों को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. दीपक उर्फ दीपू बघेल पुत्र सेवाराम बघेल आयु 24 साल निवासी पिछोर रोड़ डबरा जिला ग्वालियर
2. अमित पाल पुत्र जालिम सिंह पाल आयु 19 साल निवासी अमरपुरा खेरी डबरा जिला ग्वालियर
3. विजेन्द्र रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत आयु 19 साल निवासी दतिया हाल गोपाल बाग सिटी डबरा।
4. सचिन तिवारी पुत्र शोक तिवारी आयु 19 साल निवासी गुरु नानक कालोनी डबरा
5. महाराजा रावत पुत्र जयेन्द्र रावत आयु 22 साल निवासी ठाकुरबाबा रोड़ डबरा

जब्त मशरूकाः- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड, एक मोटर सायकिल एस्ट्रीम, एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल।

keyboard_arrow_up
Skip to content