ग्वालियर:-
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाहियाँ:

चालानी कार्यवाही: आज यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग 343 चालान बनाए गए व 150500/- समान शुल्क बसूल किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
मॉडिफाइड वाहनों एवं हूटर पर एक्शन: यातायात चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर चलाई जा रही मॉडिफाइड थार (ब्लैक फ्लेम) एवं अवैध रूप से लगे हूटर पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव: यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त/निलंबित करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ग्वालियर को प्रस्ताव भेजा गया।
छात्रों को यातायात नियमों की शपथ: सरस्वती शिशु मंदिर (सी.बी.एस.ई.) केदारधाम, केदारपुर ग्वालियर में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, और छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की शपथ दिलाई गई।
यातायात पुलिस ग्वालियर की अपील सभी नागरिक दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों को सुरक्षित रखें।
यातायात पुलिस ग्वालियर





