ग्वालियर: दिनांक: 02 अक्टूबर 2026

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

1. रेडियो चस्का एफएम के साथ यातायात जागरूकता एवं शपथ समारोह-

विशेष अभियान के अंतर्गत आज ‘रेडियो चस्का एफएम’ के सहयोग से विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। रेडियो के माध्यम से आमजन को यातायात जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।

इसके साथ ही बस स्टैंड, नाका चंद्रबदनी बस स्टैंड एवं ग्राउंड होटल क्षेत्र में कुल 200 ई-रिक्शा, टेम्पो एवं बस चालकों को यातायात अवेयरनेस संबंधी नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई एवं नियम-पुस्तिकाओं तथा पैम्फलेट्स का वितरण किया गया।

प्रमुख भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को इकट्ठा कर यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी गई।

2. सघन वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध/चोरी की मोटरसाइकिल व संदिग्ध कार जब्त-
अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की गई, जिसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं:
*तानसेन तिराहे से चोरी की मोटरसाइकिल जब्त: तानसेन तिराहे पर तैनात ए.एस.आई. सुदेश भिलावी एवं आरक्षक 1507 राजवीर द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। प्राथमिक जांच में गाड़ी चोरी की पाई गई, जिसकी डिटेल वेरीफाई की जा रही है। सुरक्षा एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु गाड़ी को पड़ाव थाना भिजवाया गया।*

*यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा संदिग्ध कार जब्त एवं ध्वनि प्रदूषण करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल पर कार्रवाई* : चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रही एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कार के चारों शीशों पर काली (ब्लैक) फिल्म लगी थी, फ्रंट नंबर प्लेट गायब थी, पीछे की नंबर प्लेट पर टेप चिपकाया गया था तथा । पुलिस द्वारा उक्त कार को तुरंत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है ।

3. नियम उल्लंघनकर्ताओं पर चालानी कार्यवाही-
अभियान के दौरान आज संपूर्ण शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 315 वाहन चालकों के चालान बनाए गए, जिनसे ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) का समन शुल्क वसूल किया गया।

*ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव: यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 61 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त/निलंबित करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ग्वालियर को प्रस्ताव भेजा गया।*

*आमजनों के लिए विशेष संदेश*: बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग क्यों जरूरी है?
ग्वालियर पुलिस आम नागरिकों को जागरूक करते हुए अपील करती है कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की चेकिंग अत्यंत आवश्यक है:

*अपराधों पर रोकथाम: आपराधिक तत्वों द्वारा अक्सर लूट, चोरी व अन्य गंभीर घटनाओं को अंजाम देने के लिए बिना नंबर प्लेट या टेप लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों का प्रयोग किया जाता है, ताकि सीसीटीवी व पुलिस से पहचान छुपाई जा सके।*

*चोरी के वाहनों की बरामदगी:* बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध नंबर वाले वाहनों की सघन चेकिंग से चोरी की गाड़ियों को ट्रेस कर पकड़ने में मदद मिलती है।

*सुरक्षा एवं पारदर्शिता*: वाहनों के शीशों पर काली (ब्लैक) फिल्म लगाना गैर-कानूनी है। अंदर की गतिविधियों को छुपाने वाले वाहन महिला सुरक्षा व आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं।

ग्वालियर पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाएं, ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित ग्वालियर बनाने में सहयोग करें।

*यातायात पुलिस ग्वालियर*

keyboard_arrow_up
Skip to content