ग्वालियर दिनांक 06.06.2026। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* के निर्देश पर विभिन्न लबिंत आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में *अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* द्वारा थाना प्रभारी झांसीरोड़ को अपराध क्रमांक 85/2024 के प्रकरण में वांछित फरार आरोपिया को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान(रापुसे)* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी झांसीरोड़ निरीक्षक शक्ति सिंह यादव* द्वारा थाना झांसीरोड़ पुलिस टीम उक्त प्रकरण में फरार आरोपिया को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने तलाश पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपिया सपना कुशवाह न्यू खेडापति कॉलोनी फूलबाग ग्वालियर में रह रही है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आरोपिया की संभावित पते पर तलाश की गई तो एक महिला निकलकर आई जिससे नाम पता पूछा तो अपना नाम सपना कुशवाह पुत्री स्व.अशोक कुशवाह उम्र 41 साल निवासी लभेडपुरा नाका चंद्रवदनी ग्वालियर, हाल 34 न्यू खेडापति कॉलोनी फूलबाग ग्वालियर का होना बताया। उक्त महिला से थाना झॉसीरोड़ के प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपिया को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपिया द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल बंद कर लिया था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* फरियादिया श्रीमती अंजली सोनी निवासी सनवेली, सिटी सेंटर, ग्वालियर ने थाना झांसी रोड में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने निर्मला देवी कुशवाहा से लभेड़पुरा स्थित एक मकान को 50 लाख रुपये में क्रय करने हेतु दिनांक 10.10.2023 एवं 28.12.2023 को विक्रय अनुबंध किए थे। फरियादिया के अनुसार 45 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर एवं 05 लाख रुपये नकद देकर कुल 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। भुगतान प्राप्त करने के बाद भी निर्मला देवी कुशवाहा ने मकान का कब्जा नहीं दिया। बाद में फरियादिया को जानकारी मिली कि उक्त संपत्ति निर्मला देवी कुशवाहा द्वारा पूर्व में ही किसी अन्य व्यक्ति संगीता सिंह गुर्जर को विक्रय की जा चुकी थी। विरोध करने पर निर्मला देवी कुशवाहा द्वारा धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर आरोपिया निर्मला देवी कुशवाहा के विरुद्ध थाना झॉसीरोड़ में अप0क्र0- 85/2024 धारा 420,120बी,406,467,468 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त प्रकरण से संबंधित अन्य लोगों के शिकायत आवेदन प्राप्त हुए जिनके आधार पर प्रकरण में धारा और आरोपियों के नाम का इजाफा किया गया। उक्त प्रकरण में मां निर्मला कुशवाह ने अपने पुत्र अमित कुशवाहा और मनीष कुशवाहा पुत्री सपना कुशवाहा के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक कई लोगों से अपने एक पैतृक मकान लभेड़पुरा स्थित का लिखित अनुबंध और विक्रय पत्र अलग-अलग लोगों के साथ तैयार कर लाखों रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी की है।

keyboard_arrow_up
Skip to content