ग्वालियर। दिनांक 23.11.2026। ग्वालियर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना झांसी रोड पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें फरियादी अशोक कुशवाह पुत्र भागीरथ कुशवाह उम्र 52 वर्ष निवासी नाकाचन्द्रवदनी, नहर वाली माता रोड, ग्वालियर ने शिकायत की कि दिनांक 19.11.2026 को सुबह लगभग 12:00 से 12:30 बजे के बीच प्रेम कुशवाह द्वारा उसकी ब्रेजा कार क्रमांक MP06-CA-9826 पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिससे कार की सीट जल गई, कांच टूट गया तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

शिकायत की जांच के दौरान थाना झांसी रोड पुलिस द्वारा घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया। फुटेज एवं जांच में कार में आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान प्रेमसिंह कुशवाह पुत्र पातीराम कुशवाह उम्र 43 वर्ष निवासी नाकाचन्द्रवदनी, ग्वालियर के रूप में हुई। जांच के आधार पर आरोपी प्रेमसिंह कुशवाह के विरुद्ध थाना झांसी रोड में अपराध क्रमांक 390/26 धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

थाना झांसी रोड पुलिस द्वारा आरोपी प्रेमसिंह कुशवाह को अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्राथमिक पुछताछ में आरोपी ने बताया है कि आरोपी फरियादी आपस में चचेरे भाई होकर निश्चित स्थान पर गाड़ी रखने की बात को लेकर विवाद पर से आग लगाना स्वीकार किया है

keyboard_arrow_up
Skip to content