ग्वालियर। 12.07.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया श्रीमती आरती(परिवर्तित नाम) निवासी गुढा गुढी का नाका, कम्पू जिला ग्वालियर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी लड़की रीना (परिवर्तित नाम) उम्र 13 वर्ष जो दिनांक 07.07.2026 को दोपहर में मेरी ननद मीना(परिवर्तित नाम) उम्र 21 वर्ष के साथ लेंहगा की दुकान पर गई थी जो घर वापस नही आई। इसके बाद मैने आसपास सभी जगह एवं रिश्तेदारियांे में पता किया कोई पता नहीं चला मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0 82/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. विनोद विनायक करकरे के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश आसपास के क्षेत्र, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर की गई।
दौराने तलाश पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालिका प्रयागराज(उ.प्र) में है, उक्त सूचना पर पुलिस की टीम को प्रयागराज(उ.प्र) भेजा गया जहां पर दिनांक 11.07.2026 को त्रिवेणी संगम एवं अन्य स्थानों व तीर्थ स्थलों पर काफी तलाश की कोई पता नहीं चला, उसके बाद तलाश करते हुय जिला फतेहपुर में थाना सुल्तानपुर के प्रेमनगर में काफी तलाश की व कई संदेहियो से पूछताछ की जानकारी प्राप्त न हो सकी। पुनः तकनीकी जानकारी के आधार पर प्रयागराज में होटलों को चेक किया तो सिटी होटल विवेकांनद रोड़ प्रयागराज के रूम न. 08 में मिली। दोनों लड़कियों से पूछताछ की जाकर अपहृत नाबालिग बालिका व गुमशुदा को सिटी होटल में से दस्तयाब किया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका व गुमशुदा से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।





