ग्वालियर। दिनांक 05.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.09.2026 को थाना माधौगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बेटी बचाओ चौराहे के आगे अवैध हथियार लिये घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना माधौगंज़ पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक दिव्या तिवारी के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान बेटी बचाओ चौहारा के आगे गैस गौदाम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसको घेरकर पकड़ा और नाम पता पूछा तो विनय उर्फ व्हीआईपी बाथम पुत्र हरीमोहन बाथम उम्र 24 वर्ष निवासी 12 बीघा सिकन्दर कम्पू जिला ग्वालियर होना बताया।

उक्त संदिग्ध की तलासी ली तो कमर के बाए तरफ एक 315 बोर का देशी कट्टा व बांए तरफ की पेन्ट की जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड मिला। आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया। आरोपी आग्येन शस्त्र रखकर घूम रहा था तथा जिससे कोई भी गंभीर घटना घटित हो सकती है इसलिए आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना माधौगंज में अप0क्र0- 226/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- विनय उर्फ व्हीआईपी बाथम पुत्र हरीमोहन बाथम उम्र 24 वर्ष निवासी 12 बीघा सिकन्दर कम्पू जिला ग्वालियर।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड।

keyboard_arrow_up
Skip to content