ग्वालियर। 05.06.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- थाना पुरानी छावनी क्षेत्र निवासी मोहनलाल (परिवर्तित नाम) द्वारा अपनी 19 वर्षीय पुत्री मोहिनी (परिवर्तित नाम) के घर से लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना पर थाना पुरानी छावनी में गुमइंसान क्रमांक 23/26 दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा जांच एवं खोजबीन के दौरान गुमशुदा युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया।
दस्तयाबी के बाद युवती के कथन लिए गए, जिसमें उसने बताया कि वह एक पेट्रोल पंप पर कार्य करती है तथा विजय राठौर नामक युवक को जानती है, जो पेट्रोल भरवाने के लिए वहां आता था। दिनांक 31.05.2026 को ब्यूटी पार्लर से लौटते समय विजय राठौर उसे रास्ते में मिला और घूमने चलने के लिए कहा। इसके बाद दोनों दिनभर ग्वालियर में घूमते रहे। रात होने पर जब युवती ने घर छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी उसे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर उसे अपने साथ विभिन्न स्थानों पर घुमाता रहा। बाद में दिनांक 04.06.2026 को शाम करीब 5 बजे आरोपी युवती को ग्वालियर छोड़कर चला गया।
गुमइंसान जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं पीड़िता के कथनों के आधार पर थाना पुरानी छावनी में आरोपी विजय राठौर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 207/26 धारा 64(1), 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (ठछै) एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल,भापुसे को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा प्रकरण की अग्रिम विवेचना सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार को दी गई। सीएसपी महाराजपुरा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक डॉ. संतोष सिंह यादव के द्वारा पुलिस टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी विजय राठौर को धरदबोचा। आरोपी पे पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- विजय राठौर पुत्र रामनिवास राठौर उम्र 23 साल निवासी खमाने का पुरा रोड कटी पुलिया के पास कैलारस जिला मुरैना।





