ग्वालियर। 05.06.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया वैष्णवी(परिवर्तित नाम) निवासी थाटीपुर ग्वालियर ने थाना ठाठीपुर में रिपोर्ट लेख कराई कि करीबन एक साल पहले उसकी मुलाकात जॉव को लेकर विनय जाटव से हुई थी। वर्ष 2025 माह जून के महीने में विनय मुझे अल्कापुरी पर अपने फ्लैट पर ले गया। फिर विनय ने मुझे जबरदस्ती गलत तरीके से छुआ और मेरे कपड़े उतार दिये मैने विरोध किया और मैं चिल्लाने लगी तो उसने मुझे वहाँ से जाने दिया। तब से विनय मुझे बार-बार काल करके परेशान करने लगा मुझे डर था कि विनय ने मेरी वीडियो तो नहीं बना ली इस कारण मैं विनय से बात करने लगी। दिनांक 02.06.2026 को मेरे दोस्त आदर्श उर्फ विनीत जाटव का कॉल आया और उसने मुझसे बोला कि तेरी वीडियो और फोटो इंटरनेट साइड पर डले हैं, मैं तुम्हारे फोटो व वीडियो हटवा सकता हूँ, आदर्श उर्फ विनीत दिनांक 04.06.2026 को सुबह तक मैसेज व कॉल करके परेशान करता रहा और कहता है कि अपने फोटो भेजो तो ही डिलीट करवा पाऊँगा व प्राशू उर्फ पियूष मांझी नाम का लड़का भी मुझे व्हाट्सए कॉल करके मुझे मिलने के लिए बोल रहा है ना मिलने पर मुझे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। विनय, आदर्श उर्फ विनीत व प्राशू उर्फ पियूष ये तीनों लड़के मुझे काल व मैसेज करके परेशान करते है व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना ठाठीपुर में अप0क्र0-177/26 धारा 75(1),74,78(1)(ii),(iii),78(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* को थाना ठाठीपुर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित तीनों आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे)* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में वांछित तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम (1) विनय सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह जाटव उम्र 32 साल निवासी समाधिया कॉलोनी ग्वालियर, (2) आर्दश उर्फ विनीत पुत्र रामौतार जाटव उम्र 22 साल निवासी श्रीनगर कॉलोनी नदी पार टाल मुरार, (3) प्राशू उर्फ पियूष पुत्र रमेश चंद्र मांझी उम्र 31 साल निवासी लधेड़ी किलागेट जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये तीनों आरोपियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को थाना ठाठीपुर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content