ग्वालियर। 07.04.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से) द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 07.04.2026 को थाना झॉसीरोड़ पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अप.क्र. 57/26 धारा 137(2) बीएनएस, इजाफा धारा 87,127(4),115(2), 351(3),3(5),64(2)(उ) बीएनएस 5(स)/6 पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी बरातीलाल प्रजापति नाका चन्द्रवदनी पर घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना झॉसीरोड़ पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो नाका चन्द्रवदनी पर मुखबिर के बताए हुलिया का एक लड़का पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बरातीलाल प्रजापति पुत्र सुनवा प्रजापति उम्र 21 साल निवासी बारीगढ़ तहसील गौरिहार थाना जुझार नगर जिला छतरपुर हाल भोला ईंट भट्टा चिमनी रेलवे पुल के नीचे मौजा नागौर थाना झाँसीरोड़ ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी ग्यासीराम(परिवर्तित नाम) निवासी जिला हमीरपुर हाल झॉसीरोड़ ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 18.02.2026 को रात में सभी लोग सो गये थे साथ में उसी झोपडी में उसकी बेटी सोनम(परिवर्तित नाम) भी सो रही थी जब मैं रात्रि उठा तो देखा मेरी बेटी सोनम(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल घर पर झोपडी में नही थी। फिर मैंने अपनी बेटी को रिस्तेदारियों मे एवं आसपास सम्भावित स्थानां पर तलाश किया परन्तु उसका कोई पता नहीं चला मेरी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में अपराध क्रमांक – 57/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा तलाश कर उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया एवं अपहृत बालिका के कथनों में आधार पर उक्त प्रकरण में धारा 87,127(4),115(2), 351(3),3(5),64(2)(उ) बीएनएस 5(स)/6 पॉक्सो एक्ट की धारा इजाफा कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई थी।
keyboard_arrow_up
Skip to content