ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह एवं अति पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमती अनु बेनीवाल के निर्देश पर डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी कंपू निरीक्षक डॉ केपी सिंह तोमर द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई की गई।

इंदरगंज स्थित राजीव प्लाजा क्षेत्र में मार्ग बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 31 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।
इस दौरान एक मोडिफाइड थार वाहन पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10,000 रुपये का चालान किया गया।
इसके अलावा, एक वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अवरोध उत्पन्न न करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।





