ग्वालियर। 09.08.2026।। आज दिनांक 09.08.26 को पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान के तहत यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, (भा.पु.से) एवं अति० पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य / यातायात) श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से), के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत ब्लैक फिल्म, पदनाम वाली नंबर प्लेट एवं अवैध बत्ती तथा अवैध हूटर वाले वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
# विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान के तहत शहर के तीनों यातायात थाना प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चैकिंग पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं ब्लैक फिल्म, पदनाम वाली नंबर प्लेट एवं अवैध बत्ती तथा अवैध हूटर लगे वाले वाहनों पर सख्त चालानी कार्यवाही की गई।
# मुख्य बिन्दु – इस विशेष अभियान के तहत कुल 206वाहनो के चालान काटे गये तथा उल्लंघनकर्ताओं से कुल ₹ 1,39,400 राशि वसूल की गई । साथ यातायात पुलिस ग्वालियर नागरिकों से अपील करती है कि वे वाहनों पर अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म और अमानक नंबर प्लेट का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
यातायात नियमो का पालन करें सुरक्षित रहें।
keyboard_arrow_up
Skip to content