ग्वालियर दिनांक 10.09.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 06.09.2026 को रात्रि में फरियादी लवयान्शु गुर्जर अपने दोस्त अजय गुर्जर एवं पिन्टू गुर्जर के साथ तिघरा रोड स्थित साहिबा की बगिया के सामने खड़ा था। इसी दौरान अजय गुर्जर का सिगरेट की पुड़िया लेने की बात को लेकर राजीव कलार से विवाद हो गया। विवाद के बाद राजीव कलार, मोनू कलार, शिवम सैन, योगेश कलार एवं आसिक खान ने लवयान्शु गुर्जर के साथ डण्डों एवं लात-घूंसों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी शिवम सैन ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फरियादी पर गोली चला दी, जो उसके पेट के बाईं ओर लगी और अंदर फंस गई। घायल लवयान्शु को उसके साथी पिन्टू गुर्जर एवं अजय गुर्जर द्वारा उपचार हेतु ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से परिजनों द्वारा उसे एप्पल अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल फरियादी के कथन के आधार पर थाना जनकगंज में आरोपी शिवम सैन, राजीव कलार, योगेश कलार, मोनू कलार एवं आसिक खान, निवासीगण गोलपहाड़िया ग्वालियर के विरुद्ध अप0क्र0- 269/26 धारा 109(1),115(2),190,191(2), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना जनकगंज पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के वांछित आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया था। दिनांक 08.09.2026 को उक्त प्रकरण के तीन आरोपियों (1) राजीव जायसवाल उर्फ राजू कलार (2) मोनू उर्फ महेन्द्र जयसवाल (3) आशिक खॉन को जनकगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

दौराने विवेचना थाना जनकगंज पुलिस को आज दिनांक 10.09.2026 को मुखबिर की सूचना मिली कि उक्त प्रकरण का फरार आरोपी एवं गोली चलाने वाला शिवम सैन, तिघरा रोड गोलपहाडिया पर कुशवाह ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के पास बैठा है, उक्त सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान कुशवाह ढाबा के आगे पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो देखा कि एक लड़का मुखबिर के बताये हुलिए का रोड़ किनारे खड़ा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिस घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवम सैन पुत्र बंटी श्रीवास जाति नाई उम्र 25 साल निवासी मुरकुटो माता मंदिर के पास कुए वाली गली काला सैयद तारागंज लश्कर ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ की तो उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। बाद उक्त आरोपी को थाना जनकंगज के अपराध क्रमांक 269/2026 में गिरफ्तारी किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से अपराध की घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि दिनांक 06.09.2026 की रात करीबन 11.30 बजे मैने 315 बोर के देशी कट्टे से जान से मारने की नियत से एक गुर्जर के लड़के में विवाद होने पर पेट में गोली मारी थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की निशादेही पर एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा शेष फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content