ग्वालियर। दिनांक 05.06.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया मोना गुप्ता निवासी इंद्रा कॉलोनी ने थाना बहोड़ापुर में रिपोर्ट लेख कराई कि उसके उसके लड़के का मोहल्ले के अजय उर्फ भोंदू कुशवाह व समीर खान से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के ऊपर दिनांक 04.06.26 की सुबह 3ः30 बजे मेरे घर के बाहर खड़ी बाइक के ऊपर एवं कूलर के ऊपर पेट्रोल डाली तथा कुछ पेट्रोल खिड़की पर फेंकी तभी मैं पेट्रोल की बदबू से जाग गई और दरवाजा खोला तो मेरे मोहल्ले के अजय उर्फ भोदू कुशवाह व समीर खान मूंह बांधे पेट्रोल से घर में आग लगाने का प्रयास कर रहे थे मुझे देखकर दोनों बिना आग लगाये भाग गये। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0-201/26 धारा 326(जी),62 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* को थाना बहोड़ापुर पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह(रापुसे)* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो सीसीटीव्ही फुटेज में उक्त दोनों आरोपियों के अलावा उनका एक साथी भी दिखा, जिसकी पहचान शिवम रजक के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.06.2026 को सीसीटीव्ही फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी शिवम रजक पुत्र राकेश रजक उम्र 20 साल निवासी इंद्रा कॉलोनी को पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने दो अन्य साथी अजय उर्फ भोंदू कुशवाह व समीर खान के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।





