ग्वालियर। 31.10.2026। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर,रापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी क आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल ने पुलिस टीम को अप.क्र. 632/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया और संदिग्धों की पहचान संदेही मनीष कुशवाह एवं घनश्याम उर्फ घंसा बाबा के नाम से की गई। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण के दोनों संदिग्धों को दाने वाले बाबा पहाडिया से पकड लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम मनीष कुशवाह पुत्र सोनपाल कुशवाह उम्र 35 साल एवं घनश्याम शर्मा उर्फ घंसा बाबा पुत्र रामदयाल शर्मा उम्र 50 साल, निवासीगण ग्राम भदरौली थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर बताए।

पुलिस द्वारा दोनों से संदिग्धों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 23-24.10.2026 की मध्यरात्रि में विजय गुर्जर के मकान में छत के रास्ते प्रवेश कर अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व 05 हजार रूपये नगद चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों से चोरी के माल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए आभूषणों को आपस में बांटकर सुसेरा रोड पर झाड़ियों के पीछे एक पत्थर के नीचे छिपाकर रख दिया था और चुराए हुए 05 हजार रूपये खाने पीने में खर्च हो गये। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशादेही पर एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने की 02 कान की बालियां, एक ओम आकृति का पेंडल लगा मंगलसूत्र, जिसमें 15 सोने जैसे मोती लगे हैं एवं चांदी के 08 बिछिया विधिवत जप्त किए गये। पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि फरियादी विजय सिंह गुर्जर निवासी भदरौली चौराहा महाराजपुरा ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह दिनांक 23.10.2026 की रात्रि को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। अगले दिन सुबह जागकर देखा तो बगल के कमरे में रखी लोहे की अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेबरात व 05 हजार रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप0क्र0-632/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त माल:- एक जोड़ी चांदी की पायल, सोने की 02 कान की बालियां, एक ओम आकृति का पेंडल लगा मंगलसूत्र, जिसमें 15 सोने जैसे मोती लगे हैं एवं चांदी के 08 बिछिया किए जप्त।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content