ग्वालियर। 06.10.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी क आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल ने पुलिस टीम को अप.क्र. 362/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया और संदिग्धों की पहचान पवन राजावत एवं उदय सोनी के नाम से की गई। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण के दोनों संदिग्धों को पकड लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम पवन उर्फ प्रतिभान सिंह राजावत एवं उदय सोनी बताया। पकड़े गये दोनों संदेहियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उक्त प्रकरण में चोरी गया माल मशरूका के संबंध में पूछताछ कर दोनों आरोपियों की निशादेही पर चोरी का सामान 01 एचपी का लैपटॉप मय चार्जर व माउस, 01 कैनन का कैमरा, 02 हाथ घड़ी लेडिस एवं जेंट्स, 02 बड़े मंगलसूत्र, 01 छोटा मंगलसूत्र, 02 चेन, 05 अंगूठी लेडिस, 01 अंगूठी जेंट्स, 01 जोड़ी कान की झुमकी, 04 जोड़ी चांदी की पायल, 02 जोड़ी बच्चों के चांदी के कड़े, 02 जोड़ी चंदा सूरज हाय कुल सोने का वजन 110 ग्राम व चांदी का वनज 150 ग्राम कुल कीमती लगभग 16 लाख 70 हजार रूपये का माल मशरूका विधिवत जप्त किया गया।
ज्ञात हो कि फरियादी शैलेन्द्र सिंह राजावत निवासी शिवनिवारा, रामनगर, भिण्ड रोड, ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 25.06.2026 की रात्रि में वह अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ मकान के फर्स्ट फ्लोर पर सोने चले गये थे तथा ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा दिया था। सुबह नीचे आकर देखा तो ग्राउंड फ्लोर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे एवं बेड में रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सामान चेक करने पर सोने चांदी के जेबरात, एक लैपटॉप एवं कुछ नगदी रुपये गायब मिले जिन्हे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप.क्र. 362/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार नकबजनः-
1. पवन उर्फ प्रतिभान सिंह राजावत पुत्र महाराज सिंह राजावत उम्र 35 साल निवासी ग्राम मेहदवा थाना रौन भिण्ड हाल बांके बिहारी धाम झांसी बाई पास रोड बरेठा थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर।
2. उदय सोनी पुत्र कमलकिशोर उर्फ कमलेश सोनी उम्र 23 साल निवासी रौन जिला भिण्ड।
जप्त माल:- 01 एचपी का लैपटॉप मय चार्जर व माउस, 01 कैनन का कैमरा, 02 हाथ घड़ी लेडिस एवं जेंट्स, 02 बड़े मंगलसूत्र, 01 छोटा मंगलसूत्र, 02 चेन, 05 अंगूठी लेडिस, 01 अंगूठी जेंट्स, 01 जोड़ी कान की झुमकी, 04 जोड़ी चांदी की पायल, 02 जोड़ी बच्चों के चांदी के कड़े, 02 जोड़ी चंदा सूरज हाय कुल सोने का वजन 110 ग्राम व चांदी का वनज 150 ग्राम कुल कीमती लगभग 16 लाख 70 हजार रूपये का जप्त किया।





