🔴 आरोपी के कब्जे से चोरी के 10 हजार रूपये किए जप्त।

ग्वालियर। 26.10.2026 ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी कल्याण रावत निवासी देवरी कला थाना बेलगढा जिला ग्वालियर ने थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई कि वह शीतला बस ट्रेवल्स पर ग्वालियर से नरवर जाने वाली बस पर कन्नेक्टरी का कार्य करता है। आज दिनांक 25.10.2026 को मैं रात में बस स्टेण्ड नाका चंद्रवदनी झांसीरोड पर बस में सो रहा था तथा मेरी जैब मे बुकिंग के करीबन 11000 रूपये रखे हुए थे, जिन्हे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिये हैं। उक्त रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में अप0क्र0 352/26 धारा 305(सी),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर(रापुसे) द्वारा थाना प्रभारी झॉसीरोड़ को पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पूर्व) डॉ. श्री शिवेश सिंह बघेल एवं सीएसपी विश्वविद्यालय श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरी0 सुरभि शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की उक्त प्रकरण का संदेही रामलखन धानुक बाहर जाने की फिराक मे नाका चन्द्रवदनी बस स्टैण्ड के अन्दर बैठा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो नाका चन्द्रवदनी बस स्टैण्ड के अन्दर मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति बैठा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामलखन धानुक पुत्र भुल्लों उम्र 20 साल निवासी ग्राम छिरैंटा थाना भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया।

पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। आरोपी से चुराये हुए रूपये के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने चोरी किए रूपयों में से 1000 रूपये खर्च होना बताया तथा उसकी निशादेही पर शेष 10000 रूपय नगद विधिवत जप्त किए गये। पुलिस द्वारा आरोपी को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जप्त मशरूकाः- 10,000/- रूपये नगद जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content