🔴 आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा एक चला हुआ राउंड जप्त किया।
ग्वालियर दिनांक 24.03.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 24.03.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सहराई रोड़ हवाई के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए कोई वारदात करने की नियत से खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से *अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा* के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पारस उर्फ ऋषि पुत्र नरोत्तम बघेल उम्र 26 साल निवासी सूर्य नगर बल्ला का डेरा डबरा का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसा हुआ मिला एवं उसकी पेंट की जेब में एक 315 बोर का जिंदा राउंड व एक खाली खौखा मिला। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिंदा राउंड व एक चला हुआ राउंड को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 161/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूका :- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा एक चला हुआ राउंड को जप्त किया।





