🔴 आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस किया जप्त।
🔴 आरोपी के खिलाफ थाना मेहगांव जिला भिंड के प्रकरण में एक स्थाई वारंट जारी है।
🔴 आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना बिजौली व थाना मेहगांव भिंड में 01-01 अपराध पंजीबद्ध हैं।
ग्वालियर। 22.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 22.06.2026 को थाना बिजौली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सूरजपुर पहाडिया के पास एक व्यक्ति कट्टा लिये किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व) डॉ0 श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा थाना बिजौली पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया का एक व्यक्ति हाथ बैठ हुआ दिखा। जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुर्सा हुआ मिला व उसकी पेन्ट की जेब में एक जिन्दा राउंड रखा मिला।
व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम सत्यभान गुर्जर पुत्र नाथू सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी नाथू सिंह का पुरा ग्राम पारसेन थाना बिजौली का होना बताया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना बिजौली में अप0क्र0- 132/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पकड़े गये आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड देखने पर आरोपी के खिलाफ थाना मेहगांव जिला भिंड के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा एक स्थाई वारंट जारी होना पाया गया तथा आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना बिजौली व थाना मेहगांव भिंड में कुल 02 अपराध पंजीबद्ध है। थाना बिजौली पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना थाना मेहगांव भिंड को दी गई है।
जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड।





