आरोपी के पास से एक बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जप्त किया।

ग्वालियर। 17.09.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग लगाकर अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उप निरी. संजू सिंह यादव के द्वारा पुलिस टीम को थाना करहिया क्षेत्र में भ्रमण कर वाहन चेकिंग करने हेतु लगाया गया। दिनांक 16.09.2026 को थाना करहिया पुलिस द्वारा मस्तुरा रोड़ रिछारी तिराहा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक बिना नम्बर की काले रंग की स्पलेण्डर मोटर साईकिल मस्तुरा तरफ से आती दिखी जो पुलिस को देखकर अपनी मोटर साईकिल को वापस लौटाने लगा, संदेहे होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटर साईकिल को रोका गया और मोटर साईकिल के चालक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम धर्मवीर उर्फ कजरी पुत्र विजय बघेल उम्म्र-21 साल निवासी- हीरामन बाबा के पास बीरपुर पहाड़िया गिरवाई ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर नम्बर नहीं होने एवं संदेह होने पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कमर में वांई तरफ एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला कट्टा को खोलकर के देखा गया तो उसमें एक जिन्दा राउण्ड फंसा हुआ था जिसे निकाल कर के अनलोड किया गया एवं पेंट की दाहिनी जेब में 315 बोर का एक जिन्दा राउण्ड मिला। आरोपी धर्मवीर उर्फ कजरी बघेल का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से अवैध हथियार मय राउंड व एक बिना नम्बर की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना करहिया में अप0क्र0 84/26 धारा 25,27 आर्म्स का पंजीबद्ध कर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त अवैध हथियार व वाहन: एक 315 बोर का कट्टा एवं दो जिंदा राउंड तथा एक बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जप्त किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content