ग्वालियर, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्वालियर में पुलिसब अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
इस दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए गए। अधिकारियों ने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






