🔴*एक आरोपी से ठगी की राशि में से 50 हजार रूपये किए जप्त।*

🔴*उक्त प्रकरण मे पूर्व मे दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया जा चुका है।*

ग्‍वालियर। 28.03.2026। जून माह 2025 में कोरोगेटेड बॉक्स बनाने की फैक्ट्री के मालिक के साथ क्रिप्टो ट्रेडिंग इन्वेस्टेमेन्ट के नाम पर 01 करोड़ 41 लाख रुपये की ठगी की गई थी। उक्त ठगी के प्रकरण में सायबर क्राइम विंग की टीम द्वारा पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिस पर से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राइम ब्रांच* ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से उक्त सायबर फ्रॉड में शेष वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* एवं *श्री मनीष यादव* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा सायबर क्राइम *प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह* के नेतृत्व में सायबर क्राइम विंग की टीम को उक्त सायबर फ्रॉड में सम्मलित अन्य आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा पूर्व में पकड़े गये दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनके बैंक खातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपियां ने बताया कि उनके द्वारा खाते अपने दो अन्य साथियां को बेचे थे। जिसके आधार पर सायबर क्राइम टीम द्वारा म्यूल बैंक खाते खरीदने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम (01) मनीष यादव पुत्र केदार सिंह यादव, निवासी चार शहर का नाका, थाना हजीरा जिला ग्वालियर, (02) ईशू छारी पुत्र संगीत छारी निवासी गोकुल धाम कॉलोनी शील नगर बहोड़ापुर जिला ग्वालियर बताया। पकड़े गये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय द्वारा पीआर लेकर पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह ऐसे लोगों से सम्पर्क करते हैं जो अपने खाते को रुपये लेकर बेचने के लिए तैयार रहते हैं फिर जो खाता बेचने के लिए तैयार हो जाते हैं उनको ग्वालियर बुलाकर होटल में ठहराया जाता एवं उनके खाते लेकर सायबर फ्रॉड करने वाले आरोपियां को बेचकर कमीशन लेकर खाता धारकां को उनके खाते का कमीशन देकर भेज दिया जाता था। आऱोपी ईशू छारी से फ्रॉड के रुपयों में से 50 हजार रुपये जप्त किये गये हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियां से अन्य साथियां के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*जप्त मशरूकाः-* फ्रॉड के रुपयों में से 50 हजार रुपये किए जप्त।

*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में क्राइम ब्रांच ग्वालियर व साइबर क्राइम विंग की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content