ग्वालियर दिनांक 10.07.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी योगेश शिवहरे निवासी रोशनी घर रोड़ लश्कर ग्वालियर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह गोले के मंदिर की शराब की दुकान पर मैनेजर के पद पर काम करता है। शिवम वाजपेयी उर्फ शुक्खा पंडित को मैने अवैध शराब बेचने के लिये रोका था, उसी बात को लेकर गोले के मंदिर की शराब की दुकान पर दिनांक 23.06.2026 को समय रात्रि करीवन 11.15 बजे शिवम उर्फ सुक्खा पंडित और उसके साथी करु पंडित और अनुज बाजपेयी आये और तीनों लोगों ने मुझे अश्लील गालियां दी और शिवम उर्फ सुक्खा पंडित ने कट्टा से दो राउण्ड फायर किये जो मेरी गाड़ी की पीछे डिग्गी के गेट पर लगे, उसके बाद करु पंडित ने दुकान के सामने फायर किये और तीनांे लोग मोटर सायकिल पर यह कह कर चले गये कि शराब बेचने सेे रोका तो जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना गोला का मंदिर में अप0क्र0 219/26 धारा 110, 296(बी), 351(3),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा प्रकरण में वंाछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) एवं सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा पुलिस की टीम को उक्त मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया था।
आज दिनांक 10.07.2026 को थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से उक्त प्रकरण के फरार एक और आरोपी करु पंडित को धरदबोचा। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जुर्म करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर आईटीआई कॉलेज के बगल से संजय नगर पुल के पास, एक पेड के नीचे से एक 315 बोर का कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार का प्रकरण व उसके फरार साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त प्रकरण में एक आरोपी शिवम वाजपेयी उर्फ शुक्का को थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा दिनांक 01.07.2026 को भदौरिया ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी:- करू चौधरी पुत्र रामसिया शर्मा उम्र 42 साल निवासी गोला का मंदिर जिला ग्वालियर।
जप्त हथियार:- एक 315 बोर का कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड।





