ग्वालियर। 21.04.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया गीता(परिवर्तित नाम) निवासी करैरा जिला शिवपुरी ने थाना थाटीपुर में रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह वर्ष 2021 से ग्वालियर में अपनी मौसी के यहाँ रह रही थी। मेरी मुलाकात अप्रैल 2025 में अरविन्द कुशवाह पुत्र कल्यान सिंह कुशवाह निवासी ग्वालियर निवासी आईटीएम यूनवर्सिटी से हुई थी। मेरी और अरविन्द की फोन पर बातचीत होने लगी, अरविन्द ने मुझसे शादी का वचन दिया था व बोला था कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा। दिनाक 26.11.2025 को अरविन्द ने अपने दोस्त के कमरे पर मुझे मिलने के लिये बुलाया था, हम दोनो रात भर वहीं रुके और अरविन्द ने मेरे साथ शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बनाये। उसके कुछ समय बाद जब मैने अरविन्द से शादी के लिये बोला तो अरविन्द बोला कि मेरे घर वाले नहीं मानेंगे, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। अरविन्द ने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ गलत काम किया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 115/26 धारा 69 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल,भापुसे को थाना ठाठीपुर पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.04.2026 को उक्त प्रकरण के आरोपी अरविन्द कुशवाह की तलाश उसके घर आईटीएम यूनिवर्सिटी के पीछे तथा आसपास के क्षेत्र में की गई और लोगों को आरोपी का फोटो दिखाया गया। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी अभी गोकुलधाम कॉलोनी में हो सकता है, सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की गई तभी कुछ समय बाद आरोपी के हुलिया का एक व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरविन्द कुशवाह पुत्र कल्यान सिंह कुशवाह उम्र 27 साल निवासी नागाजी कॉलेज, कोठे की सराय ग्वालियर का होना बताया।

आरोपी से उक्त घटना के संबंध मे विस्तृत पूछताछ हेतु थाना लेकर आए और पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को धरदबोचा।

गिरफ्तार आरोपी :- अरविन्द कुशवाह पुत्र कल्यान सिंह कुशवाह उम्र 27 साल निवासी नागाजी कॉलेज, कोठे की सराय जिला ग्वालियर ।

keyboard_arrow_up
Skip to content