🔴 आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउंड जप्त किया।
🔴 उक्त प्रकरण में 03 आरोपियों को पूर्व में अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।
ग्वालियर। 16.03.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी आरक्षक सत्येन्द्र यादव थाना पिछोर ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनाक 22.12.25 के सुबह करीवन 10.00 बजे कालिन्दी के पास झगड़े की सूचना पर से उसे एफआरव्ही 40 पर तैनात पुलिस स्टाफ के साथ रवाना किया गया था और एफआरव्ही मौके पर पहुंची तो मैने अपना मोबाइल को निकाला और मौके पर वीडियो बनाने लगा तभी वहाँ पर कपिल यादव, अबधेश, अरवाज खान आये जिन्होने मेरे द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने से रोकने के लिये मेरा सेमसंग एफ23 कंपनी का मोबाइल छीन लिया एवं मेरे साथ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर की गंदी-गंदी गालियाँ देने लगे, तभी वहाँ पर उनके 4 अन्य साथी आ गये जिन्होने मेरी मारपीट कर दी जिससे मुझे चोटे आई। उक्त लोगों ने एफआरव्ही 40 वाहन का पीछे का कांच पत्थर फेककर तोड़ दिया एवं मेरा मोबाइल उक्त लोग लेकर भाग गये। थाना पिछोर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 182/2025 धारा 304(2),132,121(1),296(बी),125,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना पिछोर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.12.2025 को उक्त प्रकरण के तीन आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था।

उक्त प्रकरण में वांछित शेष आरोपियों को पकड़वाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उप निरीक्षक शिवम राजावत के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को उक्त प्रकरण के वांछित आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया है।
दौराने विवेचना दिनांक 15.02.2026 को थाना पिछोर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार फरार आरोपी कपिल यादव ग्राम भगेह स्टेडियम के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो स्टेडियम के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कपिल यादव पुत्र हाकिम सिंह यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम सहोना थाना पिछोर जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार की कोठी के बगल से झाडियों के नीचे एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी को थाना पिछोर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
जप्त मशरुका :- घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिन्दा राउंड जप्त किया गया।





