🔴 आरोपी ने ज्वैलर्स के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 3.31 लाख रुपये की फ्रॉड राशि जमा कराई थी।
🔴 आरोपी की निशानदेही पर करीब 3.31 लाख रुपये कीमत के दो सोने के सिक्के किए बरामद।
ग्वालियर। 13.06.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी कुनाल जैन निवासी रिसाला बाजार मुरार ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी सदर बाजार में भीकाराम त्रिलोकवन्द सर्राफ के नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। दिनाक 25.05.2026 को रात में एक व्यक्ति मेरी दुकान पर सोना खरीदने के लिये आया जिसने अपना नाम जय वर्मा होना बताया। उक्त व्यक्ति के द्वारा मेरी दुकान से 20 ग्राम बजनी सोने के सिक्के खरीदे थे, जिसका भुगतान 03 लाख 31 हजार रूपये मेरे बैंक ऑफ इण्डिया शाखा मुरार के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया गया था। किन्तु अगले दिन बैंक द्वारा उक्त पूरी राशि पर लीन लगा दिया था। मैने बैंक में जाकर पता किया तो पता चला कि मेरे खाते में जय वर्मा के द्वारा किसी माध्यम से जो रकम मेरे खाते में आयी थी वह धनराशि फ्रॉड की थी जिसके कारण से बैंक के द्वारा लीन लगा दिया है। उक्त व्यक्ति द्वारा मेरी दुकान से 20 ग्राम सोने के सिक्के धोखाधड़ी कर खरीद लिये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अप0क्र0- 280/26 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर को थाना मुरार पुलिस से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की पतारसी कर पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की पतारसी कर उसे पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को दिनांक 12.06.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी जय वर्मा शिवपुरी लिंक रोड़ पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जय वर्मा पिता हितेश वर्मा निवासी दिपाशा अपार्टमेन्ट रॉक्सीपुल थाना कोतवाली ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर फरियादी की दुकान से लिए दो सोने के सिक्कों को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका:- 02 सोने की सिक्के कीमती लगभग 03 लाख 31 हजार रूपये के जप्त किए।





