🔴 एक प्रकरण में आरोपी के खाते से 03 लाख 68 हजार रूपये की फ्रॉड राशि को किया जप्त।

ग्‍वालियर। 20.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे को आवेदक मुकेश गुप्ता ने एक शिकायती आवेदन पत्र दिया कि किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग में फ्रीलॉसर की तरह ट्रेडिग कराने के नाम पर 75,47,236/- रुपये अन्य बैक खातों में ट्रासफर करा लिये है। इसी प्रकार एक अन्य आवेदक संजय चौहान ने भी ऐसा ही शिकायती आवेदन पत्र दिया कि किसी व्यक्ति ने ऑनलाईन इन्वेस्टमेंट मे ट्रेडिंग कराने का बोलकर करीबन 90 लाख रुपये अन्य बैंक खातो मे ट्रासफर करा लिये है। उक्त दोनों शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (अपराध/पश्चिम) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम से उक्त शिकायतों पर कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं श्री मनीष यादव* के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम को उक्त प्रकरणों में सायबर अपराधियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस द्वारा उक्त दोनों प्रकरणों में थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

दौराने विवेचना सायबर क्राइम टीम द्वारा उपरोक्त अपराधों मे ट्रांसफर की राशि के संबंध बेनिफिसरी खाता धारकों की जानकारी संबंधित बैंक से प्राप्त की गयी तो फरियादी मुकेश गुप्ता के मामले में फ्रॉड राशि फर्स्ट लेयर में करीबन 03 लाख 68 हजार रुपये खटीमा, उत्तराखण्ड का रहने वाले धीरज विष्ट के बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं फरियादी संजय चौहान के मामले मे फ्रॉड राशि फस्ट लेयर में करीबन 04 लाख 50 हजार रुपये बरेली (उ.प्र.) का रहने वाला पुलकित कुमार के यूको बैंक के खाते मे ट्रांसफर होना पाया। उक्त दोनों मामलों में आरोपीगणां की धरपकड हेतु एक टीम प्रभारी सायबर क्राइम विंग निरी0 धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, उनि0 धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित कर उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों प्रकरणों में एक आरोपी को खटीमा उत्तराखण्ड के नेपाल बार्डर से तथा एक आरोपी को बरेली उ.प्र. से पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी धीरज विष्ट के खाते में ट्रॉसफर हुई 03 लाख 68 हजार रूपये की फ्रॉड राशि को बरामद किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपीगणों से उनके अन्य साथियां व घटना के सबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभी तक जॉच में सामने आया है कि आरोपी पुलकित कुमार अपने कई बैंक खाते सायबर फ्रॉड कार्य हेतु बेच चुका है। दोनों आरोपीगणों का पुलिस रिमांड लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. धीरज विष्ट पुत्र हर्ष सिंह उम्र 21 बर्ष निवासी खटीमा, उत्तराखण्ड।
2. पुलकित कुमार पुत्र हरिप्रसाद उम्र 30 बर्ष निवासी इज्जत नगर बरेली (उ0प्र0)।

जप्त मशरूका :- 03 लाख 68 हजार रूपये की फ्रॉड राशि को किया जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content