ग्‍वालियर। 21.03.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, ग्वालियर साइबर क्राइम टीम ने एक शासकीय शिक्षक के साथ हुई क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी की राशि को सफलतापूर्वक वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण :- फरियादी श्री हरज्ञान निवासी ग्वालियर जो कि पेशे से शासकीय शिक्षक हैं, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था। फरियादी ने बताया कि किसी अज्ञात जालसाज ने उनका मोबाइल हैक कर, उस पर एसएमएस फॉरवर्डिंग सक्रिय कर दी थी। इसके माध्यम से आरोपी ने उनके क्रेडिट कार्ड का अनधिकृत उपयोग करते हुए 97,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली थी।

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही :-* उक्त शिकायती आवेदन पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक (अपराध/मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर* को सायबर क्राइम विंग की टीम से उक्त सायबर फ्रॉड में सम्मलित आरोपियों पर कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* एवं *एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव* के कुशल मार्गदर्शन में साइबर क्राइम टीम ने त्वरित तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। टीम ने संबंधित गेटवे और बैंक से संपर्क कर ट्रांजेक्शन को ट्रैक किया और धोखाधड़ी की गई राशि को तत्काल फ्रीज कराया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त पूरी राशि (₹97,000) फरियादी के क्रेडिट कार्ड खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की जमा पूंजी वापस पाकर शिक्षक श्री हरज्ञान ने क्राइम ब्रांच थाने उपस्थित होकर साइबर टीम की कार्यकुशलता की सराहना की और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

*साइबर सेल की आमजन से अपील :-* नागरिक किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपने फोन पर आने वाले किसी ऐप को बिना जांचे इंस्टॉल करें, क्योंकि इससे आपका एसएमएस फॉरवर्ड होकर आपके बैंक खाते में सेंध लग सकती

 

keyboard_arrow_up
Skip to content