ग्वालियर। 27.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी क आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल ने पुलिस टीम को अप.क्र. 560/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया और संदिग्धों की पहचान आकाश रजक एवं संतोष बाथम के नाम से की गई। दिनांक 26.09.2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपियों की तलाश की तो आरोपी आकाश रजक पुत्र राम सिंह रजक उम्र 20 साल निवासी डीडी नगर ग्वालियर एवं संतोष बाथम पुत्र दयालु बाथम उम्र 22 साल निवासी डीडी नगर ग्वालियर के खदान के पास जीएम सेक्टर डीडी नगर में मिले। जिन्हे अभिरक्षा में लेकर उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना अपने एक अन्य साथी संजू रजक निवासी डीडी नगर ग्वालियर के साथ मिलकर करना स्वीकार किया तथा चोरी किये माल को आपस में बांट लेना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी संतोष बाथम की निशानदेही पर उसके घर से एक एचपी कंपनी का खाली गैस सिलेन्डर, एक म्यूजिक सिस्टम मय दो स्पीकर फिलिप्स कम्पनी का जप्त किया गया। उसके बाद आरोपी आकाश रजक की निशानदेही पर कोठारी हाउस के पीछे खदान के पास झाड़ियों से एक बीपीएल कंपनी की एलईडी टीव्ही 32 इंच की जप्त की गई। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी के शेष माल तथा क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की की जा रही है। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के शेष आरोपी संजू रजक की तलाश संभावित स्थानों पर की गई जो नहीं मिला।
ज्ञात हो कि फरियादी सतीश चन्द्र सक्सेना निवासी डीडीनगर ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 08.09.26 को शाम करीब 07.00 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर का ताला लगाकर चंडीगढ़ गये हुये थे। दिनांक 17.09.26 जब हम वापस आये तो देखा कि हमारे घर के ताले टूटे हुए है तथा अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था, सामान चेक किया तो एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, एक बीपीएल कंपनी की टीवी, म्यूजिक सिस्टम, 02 गैस सिलेण्डर, इनवर्टर की एक बैटरी, पीतल का सजावट का सामान कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 560/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार चोर:-
1. आकाश रजक पुत्र राम सिंह रजक उम्र 20 साल निवासी जीएम 1313 डीडी नगर ग्वालियर
2. संतोष बाथम पुत्र दयालु बाथम उम्र 22 साल निवासी जीएम 230 डीडी नगर ग्वालियर
जप्त माल:– एक एलईडी टीवी, एक होम थिएटर, एक लैपटॉप, एक कैमरा, दो गैस सिलेंडर जप्त किए।





