आरोपी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड के जप्त किया गया।

ग्वालियर। दिनांक 07.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा भी अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा पुलिस टीम बनाकर ऑपरेशन ईगल के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 07.09.26 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ‘‘इज्जत दोगे तो लोगे नाम तो पूरा शहर जानता है’’ जिसमें एक युवक बंदूक व कारतूसों के साथ दिखाई दे रहा था, उक्त विधि विरूद्ध युवक को डबरा सिटी पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर वायरल वीडियो में दिख रही बंदूक व राउण्डों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने दोस्त बेताल कुशवाह निवासी कुशवाह मौहल्ला चीनोर की होना बताया था और बेताल कुशवाह द्वारा पूर्व में एक कट्टा व राउण्ड भी देना बताया। जिसे पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध बालक की निशादेही पर एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड जप्त किया गया था।

थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा उक्त जानकारी के आधार पर आरोपी बेताल कुशवाह पुत्र श्यामलाल कुशवाह उम्र 23 साल नि. कुशवाह मौहल्ला चीनोर की तलाश की गई और उसके अभिरक्षा में लेकर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि अवैध हथियार शुगर मील कैंपस में झाड़ियों में छिपा दिया है। आज दिनांक 21.09.2026 को डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर शुगर मील कैंपस में पेड़ के पास झाडियों में से एक कट्टा 315 बोर का मय एक जिन्दा राउण्ड के जप्त किया गया। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार की अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड

 

keyboard_arrow_up
Skip to content