🔴 आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल एवं 02 जिंदा राउंड किए जप्त।
🔴 उक्त प्रकरण में 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

ग्वालियर दिनांक 23.09.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर के द्वारा थाना प्रभारी पिछोर को थाना पिछोर के अप0क्र0-194/26, धारा 109(1),3(5) बीएनएस के प्रकरण में शेष फरार आरोपी राहुल यादव को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर उनि0 शिवम राजावत के द्वारा थाना बल की टीम व तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में फरार आरोपी राहुल यादव को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से आधार पर आरोपी को ऊबटी थाना शिकोहाबाद उ0प्र0 से उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ लिया गया। आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से आरोपी को थाना पिछोर के अपराध सदर में गिरफ्तार कर ग्वालियर लाया गया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर ग्राम बधौली स्थित उसके घर से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल एवं 02 जिंदा राउंड को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना में संकलित साक्ष्य के आधार पर घटना 32 बोर की पिस्टल से होना पाई गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- आज दिनांक 12.09.26 को उपचारत् घायल फरियादी खेम सिंह यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम सलैया थाना पिछोर ने अस्पताल डबरा में रिपोर्ट लेख कराई कि वह ग्लोरियश स्कूल टेकनपुर की स्कूल बस चलाता है। आज दिनांक 12.09.2026 को प्रातः करीब 07ः30 से 07ः45 बजे के बीच वह ग्राम सलैया से स्कूल बस लेकर टेकनपुर जा रहा था। बस में हेल्पर गोगा बाई रजक सहित कुछ स्कूली बच्चे भी सवार थे। समूदन से पहले वेयर हाउस पुलिया के पास पहुंचने पर बीच सड़क पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। फरियादी ने बस में मौजूद हेल्पर को कार हटवाने के लिए भेजा। कार में बैठे लोगों ने हेल्पर से कहा कि कार में सीएनजी एवं पेट्रोल खत्म हो गया है, इसलिए बस चालक को धक्का लगाने के लिए भेज दो। इस पर फरियादी बस से उतरकर स्विफ्ट कार के पास पहुंचा। कार में चार अज्ञात व्यक्ति बैठे थे, जिनमें से ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति के हाथ में कट्टा था। उक्त व्यक्ति ने फरियादी को जान से मारने की नीयत से कट्टे से 2-3 फायर किए। फरियादी जान बचाकर भागा, लेकिन फायरिंग के छर्रे उसके चेहरे पर लगे, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद चारों अज्ञात आरोपी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गए। घायल फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिछोर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/26, धारा 109(1),3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त हथियारः- घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल एवं 02 जिंदा राउंड किया जप्त।

गिरफ्तार आरोपी:- राहुल यादव पुत्र बेताल यादव निवासी ग्राम बधौली थाना उटीला जिला ग्वालियर।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content