🔴 आरोपीगणों ने दिनांक 01.07.2026 को मृतक दिनेश इंदोरिया की हत्या करके उसके शव को मुरार नदी में फेंक दिया था।
🔴 पत्नी के लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर चली आ रही रंजिश बनी हत्या की वजह।
ग्वालियर। दिनांक 10.07.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 01.07.2026 को थाना सिरोल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डीवी सिटी के पास स्वास्तिक बैंक्वेट हॉल के पीछे श्मशान घाट के नीचे मुरार नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां नदी के बहते पानी में एक शव दिखाई दिया। घटनास्थल पर मौजूद मोनू पुत्र राम सिंह बाथम ने बताया कि कुछ समय पूर्व गौरव जाटव, सूरज जाटव एवं कोगल जाटव उसके पास आए थे और पैसे मांगते हुए यह कहा था कि उन्होंने दिनेश जाटव की हत्या कर उसकी लाश स्वास्तिक बैंक्वेट हॉल के पीछे श्मशान घाट के नीचे नदी में फेंक दी है। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान दिनेश पुत्र प्रमोट इन्दौरिया, निवासी ग्राम कनाथर थाना अमायन जिला भिण्ड, हाल निवासी नारायण विहार कॉलोनी थाना गोला का मंदिर, ग्वालियर के रूप में कराई गई। इस संबंध में थाना सिरोल में मर्ग क्रमांक 15/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
मर्ग जांच के दौरान साक्षियों के कथनों एवं अन्य साक्ष्यों से ज्ञात हुआ कि आरोपी सूरज जाटव की पत्नी मनीषा जाटव उसे छोड़कर मृतक के बड़े भाई विकास उर्फ विक्कू इन्दौरिया के साथ रहने लगी थी और वर्तमान में उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी सूरज जाटव एवं उसका भाई गौरव जाटव मृतक पक्ष से रंजिश रखते थे तथा उन्हें एवं उनके परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकियां देते थे। मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना सिरोल में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 122/2026, धारा 103(1), 140(1), 296(ए) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ0 श्री शिवेश सिंह बघेल को थाना सिरोल पुलिस से उक्त प्रकरण की बारीकी से जॉच कर उक्त हत्या की घटना में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करवाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगौली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार आरोपियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 09.07.2026 को थाना सिरोल पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोल के अपराध क्र. 122/2026 धारा 103(1),140(1),296(ए),3(5) बीएनएस के अपराध में फरार आरोपी गौरव जाटव एवं सूरज जाटव निवासीगण मेहरा कॉलोनी, थाटीपुर अभी जिला कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास देखे गये है, उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु पुलिस टीम बनाकर दबिश दी गई तो आरोपी गौरव जाटव, जिला न्यायालय के पीछे रोड़ पर खड़ा मिला जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा तथा दूसरे आरोपी सूरज जाटव को सिरोल पहाड़िया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को उक्त प्रकरण मेें विधिवत गिरफ्तार कर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त हत्या एवं अपहरण के प्रकरण में पूर्व में ही एक आरोपी कोमल को गिरफ्तार कर एक विधिविरूद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया जा चुका है।
keyboard_arrow_up
Skip to content