🔴 उक्त प्रकरण में थाना बेहट पुलिस द्वारा 04 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
🔴 पकड़े गये इनामी आरोपी के खिलाफ पूर्व से पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, डकैती, चोरी, हत्या का प्रयास के मामले दर्ज हैं।

ग्वालियर। 20.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के द्वारा लंबित गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ व प्रकरण के त्वरित निकाल हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी बेहट को अप0क्र0 42/25 धारा 109,3(5) बीएनएस में फरार आरोपी की शीघ्र धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी सत्यभान गुर्जर ने घायल अवस्था में सहारा हॉस्पीटल ग्वालियर में पूछताछ पर बताया था कि दिनांक 05.07.2025 को वह मोटर साईकिल से बेहट पहुंचा और अपने दोस्त सुमित उर्फ करू गुर्जर हम दोनों मोटर साईकिल से झिलमिल के लिये जा रहे थे वहीं मोड़ पर सामने से एक ऑटो तेज गति से आई जिसके चालक ने मेरी मोटर साईकिल में टक्कर मारी जिस कारण से हमने उसको रोका तो वह भागने लगा जब हमने ऑटो का पीछा किया और जैसे ही रावली की आधी घटिया पर पहुंचकर ऑटो के बगल से पहुचे तो पीछे की सीट पर बैठे दो लडकां में से एक लड़के ने कट्टा निकालकर मेरे पेट में गोली मार दी जिससे वह वहीं गिर गया उसके बाद मुझे उपचार के लिए सहारा हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना बेहट में अप0क्र0 42/25 धारा 109,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेहट उप निरी. महावीर सिंह के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में फरार 05 हजार के इनामी आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना प्रभारी बेहट को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का फरार इनामी आरोपी अपने गांव ग्राम चन्दहारा थाना गोहद जिला भिण्ड में आया हुआ है।

मुखबिर की उक्त सूचना पर पुलिस की एक टीम द्वारा आरोपी के गांव चन्दहारा थाना गोहद जिला भिण्ड में दबिश देकर उसे धरदबोचा। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम राजवीर बाल्मीक पुत्र अमृतलाल बाल्मीक उम्र 26 साल निवासी ग्राम चन्दहारा थाना गोहद जिला भिण्ड का होना बताया। पकड़े गये आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर उके खिलाफ थाना महाराजपुरा में 03, गिजोर्रा में 02, थाना मुरार, पिछोर, बेहट में 01-01 तथा थाना गोहद जिला भिण्ड में 02 आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्व हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, डकैती, चोरी, हत्या का प्रयास के मामले हैं। थाना बेहट पुलिस द्वारा इनामी आरोपी को अप. क्रं. 42/25 धारा 109,3(5) बीएनएस इजाफा धारा 25 (1बी)(ए) आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना बेहट पुलिस द्वारा चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार इनामी आरोपी :- राजवीर बाल्मीक पुत्र अमृतलाल बाल्मीक उम्र 26 साल निवासी ग्राम चन्दहारा थाना गोहद जिला भिण्ड।

keyboard_arrow_up
Skip to content