🔴 05 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी भानू तोमर उर्फ भूपेंद्र तोमर को थाना ग्वालियर के अप.क्र. 126/26 एवं 127/26 में पुलिस ने दबोचा।
🔴 थाना ग्वालियर के अप.क्र. 375/26 में फरार आरोपी हर्षित शर्मा एवं पुच्ची उर्फ शिवम राजपूत गिरफ्तार।
ग्वालियर। दिनांक 03.10.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबित गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) के द्वारा थाना प्रभारी ग्वालियर को थाना के लंबित गंभीर अपराध अप0क्र0- 126/26, 127/26 एवं 375/26 में वंछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशत किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम उक्त प्रकरणों में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को दिनांक 03.10.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना ग्वालियर के अप.क्र. 126/26 व 127/26 में फरार आरोपी भानू तोमर इंदिरा नगर में मौजूद है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को पटक कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भानू तोमर उर्फ भूपेंद्र तोमर पुत्र विष्णु तोमर उम्र 22 साल निवासी चौड़े के हनुमान ग्वालियर स्थाई पता ग्राम चापक का होना बताया। पकड़े गये आरोपी उक्त प्रकरणों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी भानू तोमर को थाना ग्वालियर के अपराध क्र0- 126/26 व 127/26 में विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी भानू तोमर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
आरोपी भानू तोमर से थाना ग्वालियर के अपराध क्रमांक 375/26 में फरार आरोपी पुच्ची उर्फ शिवम एवं अन्य आरोपी हर्षित शर्मा के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी भानू तोमर द्वारा दोनों आरोपी अपने घर पर होना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी भानू तोमर की निशादेही पर आरोपी पुच्ची उर्फ शिवम राजपूत एवं हर्षित शर्मा की तलाश उनके निवास स्थान पर की गई तो दोनों आरोपी अपने-अपने घर पर उपस्थित मिले, जिन्हे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी हर्षित शर्मा एवं आरोपी पुच्ची उर्फ शिवम राजपूत को थाना ग्वालियर के अप0क्र0- 375/26 में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से उक्त प्रकरणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
घटनाओं का संक्षिप्त विवरणः-
(1) अप0क्र0 126/26 – दिनांक 28.03.26 को थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर सोना गार्डन के पीछे ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर दो संदिग्ध आरोपियों हर्षित शर्मा एवं शिवम राजपूत को अवैध हथियार सहित पकड़ा था और मौके से दो अन्य आरोपी तन्नू पंडित एवं भानू तोमर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गये थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना ग्वालियर में अप0क्र0 126/26 धारा 25(1)(ए),27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
(2) अप0क्र0 127/26 – दिनांक 29.03.2026 को फरियादी आयुष खटीक निवासी गोसपुरा नं. 01, ग्वालियर के साथ पुरानी रंजिश को लेकर राहुल राजपूत, भानू तोमर, प्रशांत तोमर, चुन्नु रजक व अन्य आरोपियों द्वारा गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए देशी कट्टे से जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में अप0क्र0 127/26 धारा 296,351(3),109,3(5) बीएनएस धारा 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
(3) अप0क्र0 375/26 – दिनांक 24.07.2026 की रात्रि खडेश्वरी मंदिर के पास डेयरी पर फरियादी गुरुदत्त सिंह भदौरिया अपने साथियों के साथ खड़ा था, तभी अंशू पटेल, लड्डू उर्फ निहाल परिहार, विलन उर्फ कृष्णा, अर्जुन पहाड़िया, राहुल राजपूत, छिन्नू रजक व अन्य आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए कट्टों से फायरिंग कर दी। फायरिंग में फरियादी सहित उसके साथियों को गोली लग गई एवं चोटें आईं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में अप0क्र0 375/26 धारा 109,115(2),296,351(3)191(2), 191(3),190 बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. भानू तोमर उर्फ भूपेंद्र तोमर पुत्र विष्णु तोमर उम्र 22 साल निवासी चौड़े के हनुमान ग्वालियर स्थाई पता ग्राम चापक।
2. हर्षित शर्मा पुत्र भारत सिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी चौड़े के हनुमान नगर ग्वा0।
3. पुच्ची उर्फ शिवम पुत्र भारत सिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी चौड़े के हनुमान नगर ग्वा0।





