🔴 सीसीटीवी फुटेज से खुला 18 लाख की चोरी का राज, एक बाल अपचारी सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।

ग्वालियर। 12.08.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी संजय कुमार बंसल निवासी पटेल नगर सिटी सेन्टर ग्वालियर ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि उनका हिन्दुस्तान लीबर की एजेन्सी का ऑफिस पीजीव्ही कॉलेज के पास जीवाजीगंज में है। मैने अपने ऑफिस के ड्रोबर मंे करीबन 18 लाख रुपये एवं एक चाँदी का सिक्का रखा था। दिनांक 09.08.2026 को रात में ऑफिस बंद करके अपने घर चला गया था। मध्य रात्रि 01.30 बजे मेरे ऑफिस के सामने रहने बाले शिवम तोमर ने मुझे फोन लगाया और बताया कि आप की ऑफिस पर आवाज आ रही है तब में अपने ऑफिस को चेक करने जीवाजीगंज आया था तब मेरे ऑफिस के ताले सही सलामत लगे हुये थे और वहां पर कोई नहीं मिला। दिनांक 10.08.2026 को सुबह वह अपने ऑफिस आया तो देखा कि मेरी ऑफिस का ताला टूटा हुआ था और अन्दर सामान विखरा पड़ा हुआ था कोई अज्ञात चोर मेरी ऑफिस का ताला तोडकर ड्राबर में रखे करीबन 18 लाख रुपये एव एक चाँदी का सिक्का चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में अप0क्र0-222/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त चोरी की घटना संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(भापुसे) को पुलिस की टीमंे बनाकर उक्त चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरी0 अतुल सोलंकी एवं थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा के नेतृत्व में थाना जनकगंज पुलिस टीम व तकनीकी सेल एवं सीसीटीव्ही टीम को लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तथा सदिंग्धों को चिन्हित किया गया एवं उनकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध भारत उर्फ भूरा जाटव एवं जितेन्द्र जाटव को वीर हनुमान मंदिर के पास से धरदबोचा और उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी भारत उर्फ भूरा जाटव की निशादेही पर चोरी किए गये रूपये में से उसके हिस्से के 06 लाख रूपये तथा आरोपी जितेन्द्र जाटव के कब्जे से 01 लाख रूपये जप्त किये गये। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी करने के बाद हम लोगों ने रूपये आपस में बांट लिए थे।

पकड़े गये आरोपियों के बताये अनुसार उक्त प्रकरण के तीसरे आरोपी जोगेन्द्र जाटव को पुलिस द्वारा लक्ष्मीगंज से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 लाख 40 हजार रूपये जप्त किये गये। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी विवेक यादव को ललितपुर से गिरफ्तार किया जाकर उसके पास से 06 लाख रूपये जप्त किये गये। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित एक विधिविरूद्ध बालक को पकड़ा जाकर उसके निशादेही पर चोरी के 01 लाख रूपये जप्त किये गये। इस प्रकार पुलिस द्वारा चोरी किये गये रूपयों में से कुल 15 लाख 40 हजार रूपये आरोपियों से जप्त किये गये हैं। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की शेष रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
1. भारत उर्फ भूरा जाटव पुत्र जगदीश जाटव उम्र 36 साल निवासी वीरहनुमान मंदिर के पास तारागंज ग्वालियर।
2. विवेक यादव पुत्र गणेश यादव उम्र 22 साल निवासी सिंधिया नगर चन्द्रवदनी नाका ग्वालियर।
3. जितेन्द्र उर्फ टिक्की उर्फ जीतू पुत्र संतोष सिंह कुशवाह उम्र 26 साल निवासी श्रीनगर कॉलोनी ठाठीपुर मुरार ग्वालियर।
4. जोगेन्द्र जाटव पुत्र जगदीश जाटव उम्र 50 साल निवासी वीरहनुमान मंदिर के पास तारागंज ग्वालियर।
5. बाल अपचारी (विधि विरूद्ध बालक)

जप्त मशरूकाः- नगद 15 लाख 40 हजार रूपये जप्त किया गया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content